Latest

The Bads of Bollywood : समीर वानखेड़े ने बढ़ाई शाहरुख खान की मुसीबत, रेड चिलीज-नेटफ्लिक्स को कोर्ट का समन

Shah Rukh Khan and Sameer Wankhede

The Bads of Bollywood : नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दायर एक मुकदमे पर रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स को समन जारी किया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब वानखेड़े ने अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट लिमिटेड के खिलाफ उनके बेटे आर्यन खान की निर्देशन में बनी पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया।

MP News : मछली के परिवार के बैंक खाते डिफ्रीज, जस्टिस विशाल मिश्रा ने एकतरफा कार्रवाई पर उठाए सवाल

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहरुख खान, उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स को एक मानहानि के मुकदमे में नोटिस जारी किया है। यह मुकदमा आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने दायर किया है। वानखेड़े का आरोप है कि वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने रेड चिलीज, नेटफ्लिक्स, एक्स , गूगल, मेटा और अन्य को सात दिनों में जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। अदालत ने याचिकाकर्ता से सभी प्रतिवादियों को याचिका की एक प्रति उपलब्ध कराने को कहा है। वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है, जो वे टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को दान करना चाहते हैं।

Delhi News : हम क्यों सुने आर्यन खान मानहानि केस… Sameer Wankhede की याचिका पर कोर्ट ने जताई आपत्ति

समीर वानखेड़े की याचिका में क्या

समीर वानखेड़े की याचिका में कहा गया है कि यह सीरीज नशीली दवाओं के खिलाफ काम करने वाली एजेंसियों को गलत तरीके से दिखाती है, जिससे लोगों का कानून पर भरोसा कम होता है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि सीरीज को जानबूझकर वानखेड़े की छवि खराब करने के लिए बनाया गया, खासकर जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़ा मामला कोर्ट में चल रहा है।

Delhi News : सनातन का अपमान नहीं सहेंगे…सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI की ओर फेंका जूता

अदालत ने अभी कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया है और वानखेड़े की उस मांग पर भी जवाब मांगा है, जिसमें कुछ वेबसाइटों से कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री हटाने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *