Latest

MP Road Accident : इंदौर-उज्जैन हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, पिता की ऑन द स्पॉट मौत, पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर

MP Road Accident

MP Road Accident : मध्य प्रदेश। इंदौर-उज्जैन हाईवे पर शिप्रा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे मेइओन पिता की तो ऑन द स्पॉट ही मौत हो गई जबकि पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को देवास के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में युवक को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि, परिवार गुरुजी टेकचंद महाराज की समाधि उत्सव से लौट रहा था।

Farmers Tractor Rally : सिंहस्थ सड़क परियोजना का विरोध करेंगे किसान, ट्रैक्टर लेकर आज उतरेंगे सड़कों पर

ट्रक की चपेट में आया परिवार

जानकारी एक मुताबिक, यह हादसा शिप्रा के अर्जुन बड़ौद गांव के पास हुआ है। यहां अंकित (पुत्र गोपाल देवड़ा) अपनी पत्नी रूपाली, तीन वर्षीय बेटे गोरांश और बेटी हशिंका के साथ बाइक पर सवार थे।

अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को देवास सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Chhindwara Cough Syrup Scam : डॉ. राकेश पाण्डेय की सलाह, तुलसी- शहद से खांसी का आयुर्वेदिक उपचार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक बाइक को कई फीट तक घसीटता हुआ ले गया। बाइक ट्रक के नीचे फंस गई थी और परिवार सड़क पर बुरी तरह घायल पड़ा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *