Cough Syrup Scam : भोपाल। मध्य प्रदेश में दूषित कोल्ड्रिफ सिरप के कारण किडनी संक्रमण से ग्रस्त कुल 9 बच्चे नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें छिंदवाड़ा के 7 और बैतूल के 2 बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी बच्चों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने नागपुर के अस्पतालों में बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी और डॉक्टरों की संयुक्त टीम तैनात की है। यह टीम लगातार अस्पतालों और प्रभावित परिवारों से संपर्क में रहकर बच्चों की स्थिति पर नजर रख रही है।
बता दें कि, हाल ही में छिंदवाड़ा में अब तक कफ सिरप की वजह से 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं बैतूल में दो और पाढुर्ना में एक बच्चे की मौत हुई है। एमपी में बच्चों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अभी तक कुल 19 बच्चों की मौत हुई है। वहीं राजस्थान में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिरप में खतरनाक जहरीला केमिकल DEG (डायएथिलीन ग्लाइकॉल) मौजूद था। कोल्ड्रिफ (Coldrif) सिरप में 46.2% DEG पाया गया।
Bhopal News : नगर निगम की बैठक को लेकर फिर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष ने अध्यक्ष को लिखा पत्र
DEG का उपयोग एंटी-फ्रीज और ब्रेक फ्लूइड के रूप में होता है। ये केमिकल किडनी खराब करने के लिए काफी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6 राज्यों में दवा फैक्ट्रियों की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
