Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्रिकेट के शौकीनों के बीच सट्टेबाजी का काला कारोबार जोरों पर था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इसे धर दबोचा। 29 सितंबर 2025 को अयोध्या नगर पुलिस ने एशिया कप 2025 के मैचों के दौरान चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 50 लाख रुपये मूल्य के सामान जब्त हुए।
जानकारी के मुताबिक, गिरोह के पास से 40 मोबाइल, 80 सिम कार्ड, 177 एटीएम कार्ड, 5 लैपटॉप, 2 कारें, 3.54 लाख रुपये नगदी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ, जो इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से संचालित हो रहा था।
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के निर्देश पर विशेष टीम ने इस गिरोह पर नजर रखी। एशिया कप मैचों के दौरान सट्टेबाजी की टिप्स मिलने पर जांच तेज हुई। पहले एक बुकी को पकड़ा गया, जिसकी पूछताछ से भोपाल के भोजपुर रोड स्थित आरआरजी टाउनशिप के एक फ्लैट में चल रहे कॉल सेंटर का पता चला। वहां दबिश देकर 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह कार और रेसिडेंशियल मल्टी में सेटअप चला रहा था, जहां वे बेटिंग पैनल इंस्टाग्राम-टेलीग्राम से लेते थे।
पुलिस ने बताया कि गिरोह ने प्रतिबंधित महादेव ऐप से ट्रेनिंग ली और रुद्र डायमंड पोर्टल पर शिफ्ट हो गया। फर्जी अकाउंट, सिम और व्हाट्सएप से संपर्क कर ट्रांजेक्शन करते थे। 180 बैंक अकाउंट्स की पहचान हुई, जिनमें से 15 लाख रुपये ऑनलाइन फ्रीज कर दिए गए। अकाउंट रजिस्टर से 1.5 करोड़ रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला। यह गिरोह कम समय में बड़ा पैसा कमाने के लालच में फंसा था, और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट इसका सुनहरा मौका थे।
Vidisha Phone Exploded : Vivo मोबाइल धमाके से फैली सनसनी, जेब में फटा फोन, उंगलियां और पैर झुलसा
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़ के बालोदा और भाटापारा के निवासी शामिल हैं, जबकि बाकी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल जिले से हैं। मुख्य आरोपी एक बुकी था, जो सट्टेबाजी का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने कहा कि ये लोग युवाओं को लालच देकर सट्टेबाजी में फंसाते थे।
गिरोह का नेटवर्क इंटर-स्टेट था जो छत्तीसगढ़ से जुड़ा हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे मैच फिक्सिंग की अफवाहों का फायदा उठाते थे। यह कार्रवाई महादेव बेटिंग ऐप जैसी सट्टेबाजी नेटवर्क को झटका देगी, जो पहले भी कई राज्यों में पकड़ी गई है।