Latest

Vidisha News : विदिशा में मंत्री विजयवर्गीय और विधायक सप्रे का पुतला जलाया, की इस्तीफे की मांग

Effigies of Minister Vijayvargiya and MLA Sapre burnt in Vidisha

Vidisha News : विदिशा, मध्य प्रदेश। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे के विवादित बयानों को लेकर कांग्रेस ने विदिशा में जोरदार प्रदर्शन किया। माधवगंज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला दहन किया। इतना ही नहीं इस्तीफे की भी मांग की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिन शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर जब्त कर लिया। इसके बाद आक्रोशित कांग्रेसियों ने दूसरा पुतला लाकर उसमें आग लगा दी। स्थिति संभालने पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार और कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

Vidisha News : विदिशा में मंत्री विजयवर्गीय और विधायक सप्रे का पुतला जलाया, की इस्तीफे की मांग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने बताया कि विजयवर्गीय का बयान भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते का अपमान है और यह उनके संस्कारों को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी कर सरकार बनाई है और अब महिलाओं के सम्मान से भी खिलवाड़ कर रही है।

विधायक सप्रे पर भी साधा निशाना

कांग्रेस नेताओं ने कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे के हाल ही में दिए गए बयान को भी अशोभनीय और “शराब के नशे में दिया गया” बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की यह भाषा उनकी घटिया मानसिकता को उजागर करती है।

Raisen News : रायसेन के मंदिरों में दर्शन करने पहुंची टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह, कपिल शर्मा भी पहुंचे थे आशीर्वाद लेने

“सड़क से सदन तक होगा विरोध”

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका किरार ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार गांधी परिवार और महिलाओं के खिलाफ की जा रही टिप्पणियां पार्टी के असली चरित्र को उजागर करती हैं। कांग्रेस ने दोनों नेताओं के इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर महिलाओं का अपमान बंद नहीं हुआ तो सड़क से लेकर सदन तक विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *