Tiger Movement Tawanagar Road Itarsi News : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी शहर के तवानगर रोड पर बाघ की लगातार दस्तक से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मंगलवार सुबह (23 सितंबर ) करीब 6 बजे तवानगर टावर और नाके के बीच बाघ को गाय का शिकार करते हुए देखा गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इस भयावह दृश्य का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पहली घटना नहीं है। वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, लेकिन स्थानीय लोग रात के समय बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
Pipariya News : गोवंश के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा नफीस खान, पशु क्रूरता कानून के तहत FIR
सुबह के उजाले में तवानगर रोड पर ग्रामीण गाय चरा रहे थे, तभी अचानक जंगल से निकला बाघ एक गाय पर झपटा। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “बाघ ने गाय को गर्दन पकड़ ली और सड़क किनारे खींच लिया। हम चीखे, लेकिन वह तेज था।” वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाघ शिकार के बाद जंगल की ओर भागा।
यह सड़क इटारसी से तवानगर को जोड़ती है, जो रतापानी अभयारण्य से सटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की भूख बढ़ रही है, क्योंकि अभयारण्य में शिकार कम पड़ रहा है।
बाघ की पहली दस्तक नहीं
यह बाघ की पहली दस्तक नहीं है। 16 सितंबर को इसी रोड पर एक कार चालक ने बाघ को देखा, जो सड़क पार कर रहा था। चालक अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। वीडियो में बच्चे डर से सिकुड़ गए और चालक ने कार रोककर रिकॉर्ड किया। तब वन विभाग ने पेट्रोलिंग बढ़ाई थी, लेकिन बाघ फिर लौट आया। स्थानीय लोग कहते हैं कि रोड पर रात में वाहन कम होते हैं, इसलिए बाघ आराम से घूमता है।
स्थानीय लोगों में दहशत
तवानगर और इटारसी के बीच यह सड़क व्यस्त है, जहां स्कूल वाहन, किसान और यात्री आते-जाते हैं। एक ग्रामीण ने कहा, “बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया। बाघ गाय मार रहा है, कल इंसान पर न झपटे।”
Raisen Robbery Case : किसान परिवार को बंधक बनाकर जेवरात और 2 लाख लूटे, बेटी की चतुराई से बची जान
वन विभाग के एसडीओ मानसिंह मरावी ने कहा, “हमें नई घटना की जानकारी मिली है। स्टाफ से पुष्टि कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने से साफ है कि बाघ सक्रिय है।” एसडीओ मानसिंह मरावी ने बताया कि रतापानी अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़ी है – 2022 की गणना में 80 से ज्यादा बाघ थे। मानव बस्तियों के नजदीक आने से संघर्ष बढ़ रहा है।
विभाग ने तवानगर रोड पर साइन बोर्ड लगाए हैं– “बाघ क्षेत्र, सावधान रहें” ग्रामीणों को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी है। कैमरा ट्रैप और ट्रैकिंग से बाघ की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है।