MP Road Accidnet : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में देर रात एक भयानक सड़क हादसे ने कई परिवारों को शोक में डुबो दिया। उमरबन थाना क्षेत्र के उकाला के पास मोहनपुरा पुलिया पर सोयाबीन कटाई से लौटते मजदूरों से भरे पिकअप वाहन के पलटने से 3 लोगों की मौके पर या अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हादसे में 18 से ज्यादा मजदूर घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज उमरबन अस्पताल और धार जिला अस्पताल में जारी है।
देर रात करीब 11 बजे जामला और लटामली गांव के 85 मजदूर सोयाबीन की फसल काटने के बाद थकान के मारे पिकअप में सवार होकर घर लौट रहे थे। उकाला के पास मोहनपुरा पुलिया पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया।
MP GST Raid : हरदा में GST अधिकारियों की छापेमारी, डिप्टी कमिश्नर बोले – आज भी जारी रहेगी कार्रवाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण पिकअप पुलिया से नीचे गिर पड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक मलबे में फंसे मजदूर चीखने लगे। मौके पर ही एक जामला निवासी मजदूर की मौत हो गई।
उमरबन अस्पताल ले जाते समय एक अन्य मजदूर ने दम तोड़ा, जबकि जामला के गोविंद पिता नराण (38 वर्ष) ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी बाकी है।
घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चीख-पुकार मच गई – ग्रामीणों ने निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उमरबन अस्पताल पहुंचाया। गंभीर 10-12 को धार जिला अस्पताल रेफर किया गया।
MP Road Accident : डंपर ने कार को 40 फीट तक घसीटा, भाजपा नेता के भाई की मौत, 6 घायल, एक की निकली आंख
जिला अस्पताल के डॉक्टर बाज बहादुर सिंह ने बताया, “तीन मौतें पुष्ट हो चुकी हैं। घायलों में सिर, छाती और पैरों की चोटें हैं। 5-6 की सर्जरी की जरूरत है, लेकिन हालत स्थिर हो रही है।”
उमरबन थाना प्रभारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने जेसीबी और हाथों से मलबा हटाने में मदद की, जिससे रेस्क्यू तेज हुआ। एसपी ने कहा, “ओवरलोडिंग और तेज गति मुख्य कारण लगते हैं। मजदूरों को सुरक्षित वाहनों में ले जाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।”