Latest

Fertilizer Crisis : मध्य प्रदेश में रूला रही खाद, इछावर में रात भर इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटे किसान

Sehore Fertilizer Crisis

Fertilizer Shortage in Ichhawar : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। खाद की कमी से फसल की बुवाई ठप है। स्थानीय सोसायटी के बाहर रात-सुबह की कतारें, लेकिन आपूर्ति नाममात्र। रातभर लाइन में लगने के बाद भी किसानों को सुबह एक बोरी भी खाद नहीं मिल पा रही है।

Navratri Garba Festival 2025 : गरबा पंडालों पर लिखा- जिहादियों का आना वर्जित, भोपाल में लगाए विवादित होर्डिंग्स

इछावर के किसान सुबह से शाम तक खेतों में हल चलाते, लेकिन रात होते ही सोसायटी की ओर दौड़ लगाते है। एक किसान ने बताया, “रात 10 बजे से नंबर लगाते हैं, सुबह 5 बजे तक जागते रहते है और सुबह पता चलता है स्टॉक खत्म। कल दो बोरी चाहिए थीं, लेकिन एक भी न मिली।” सोसायटी में यूरिया, DAP जैसी खादों की मांग आसमान छू रही, लेकिन आपूर्ति आधी-अधूरी है।

इछावर में तो हालात और बुरे – बारिश के बाद खेत तैयार, लेकिन बुवाई रुकी। एक बुजुर्ग किसान बोले, “गेहूं-सरसों की बुवाई का समय है, लेकिन खाद न मिली तो क्या बोएं? सरकार ने MSP बढ़ाया, लेकिन खाद की किल्लत ने सब बर्बाद कर दिया।”

New GST Rates : जीएसटी में कटौती आज लागू, क्या LPG सिलेंडर के दाम भी घटे हैं?

राज्य के कृषि विभाग की रिपोर्ट्स बताती हैं कि 2025 के रबी सीजन में DAP की मांग 50 लाख टन से ज्यादा है, लेकिन सप्लाई 40 लाख टन के आसपास ही हो रही है। कारण? अंतरराष्ट्रीय बाजार में फॉस्फोरस की कीमतें आसमान पर और आयात में देरी।

इछावर के एक अन्य किसान ने कहा, “सोसायटी में स्टॉक कम, ब्लैक मार्केट में 400 रुपये बोरी! हम तो गरीब, कहां से खरीदें?” कृषि विभाग का हेल्पलाइन 1800-180-1551 पर कॉल करें, लेकिन वहां भी जवाब ‘जल्द आएगा’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *