Latest

RGPV Viral Video : आरजीपीवी में फिर हंगामा, NSUI महासचिव पर छात्र को पीटने का आरोप; वायरल वीडियो ने खोली पोल

Bhopal RGPV Viral Video

Bhopal RGPV Viral Video : भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में दो दिनों के भीतर दो मारपीट की घटनाओं ने पूरे कैंपस को हिलाकर रख दिया है। छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ रही है। सोमवार देर रात हॉस्टल में हुई हिंसक घटना के बाद मंगलवार को कैंपस में खुलेआम पिटाई का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एनएसयूआई महासचिव पियूष पवार और लगभग 50 अन्य लोगों पर एक छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है।

हॉस्टल में सीनियर्स का आतंक
सोमवार रात को एपीजे हॉस्टल में जूनियर छात्रों पर सीनियर्स ने हमला बोला। आरोप है कि कुछ सीनियर्स ने मुंह पर कपड़ा और मास्क बांधकर दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 4 में घुसकर एक छात्र पर हॉकी और रॉड से हमला किया। पीड़ित छात्र ने बताया कि हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे हॉस्टल में दहशत का माहौल बन गया।

Satna GST Raid : सतना में मोहनी ट्रेडर्स समेत 5 फर्मों पर GST छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका

प्रदर्शन में न शामिल होने पर पिटाई
मंगलवार को एनएसयूआई महासचिव पियूष पवार और करीब 50 छात्रों ने कैंपस में सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने छात्र योगेंद्र मौर्य को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुलाया। योगेंद्र ने असाइनमेंट में व्यस्त होने का हवाला देकर मना कर दिया। योगेंद्र ने बताया कि सुबह 11 बजे वह कैंटीन में बैठा था, तभी पियूष पवार, सौरभ ठाकुर, ऋतेश, दुष्यंत, पवन रजक, ऋषभ और 50-60 अन्य लोग वहां पहुंचे।

योगेंद्र ने लाइब्रेरी जाने का कारण बताकर प्रदर्शन में शामिल होने से इंकार किया। उस समय तो वे चले गए, लेकिन प्रदर्शन से लौटते समय उन्होंने यूआईटी सर्कल पर योगेंद्र को रोककर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो देर शाम वायरल हो गया, जिसने कैंपस में सनसनी मचा दी।

पुलिस में शिकायत, एफआईआर की मांग

पीड़ित छात्र योगेंद्र ने गांधीनगर थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज की और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की। योगेंद्र ने कहा, “मैं RGPV में पढ़ाई के लिए आया हूं, लेकिन ऐसी घटनाएं मन में डर पैदा करती हैं।” इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

Betul Missing Case : बैतूल में 3 दिन में दो युवक लापता, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, टीम ले रही तलाशी

एनएसयूआई ने क्या कहा
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि वह दिल्ली में हैं और उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। वहीं, जिला महासचिव अनिमेश ने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के हितों के लिए काम करता है और ऐसी हिंसक घटनाओं का विरोध करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *