Mumbai Bomb Threat : मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को एक बार फिर बम धमकी मिली है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर ला दिया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर आए इस धमकी भरे मैसेज में 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए जाने और 400 किलो RDX के इस्तेमाल से शहर को दहलाने की बात कही गई है।
धमकी में 14 पाकिस्तानी आतंकवादियों के भारत में घुसने का भी दावा किया गया है। लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मुंबई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज के जरिए मिली। X पोस्ट के अनुसार, मैसेज में 34 मानव बम और 400 किलो RDX का जिक्र है, जो लश्कर-ए-जिहादी नामक संगठन द्वारा शहर को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया है।
मैसेज में कहा गया कि 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए गए हैं, और 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं। धमकी में यह भी कहा गया कि विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी और लाखों लोग प्रभावित होंगे।
धमकी देने वाले ने खुद को लश्कर-ए-जिहादी से जुड़ा बताया। हालांकि, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे संगठनों से इसका कोई स्पष्ट संबंध अभी तक सामने नहीं आया है।
मुंबई पुलिस की कार्रवाई
धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने पूरे शहर और महाराष्ट्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। चेकपॉइंट्स, पेट्रोलिंग, और सीसीटीवी मॉनिटरिंग को तेज कर दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने धमकी भेजने वाले व्हाट्सएप नंबर को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में नंबर फर्जी होने की आशंका जताई गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मुंबई पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है।” पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है, जिसमें धमकी की सत्यता और स्रोत शामिल हैं।
पहले भी मिली हैं धमकियां
बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब मुंबई को बम धमकियां मिली हैं। 1993 के सीरियल ब्लास्ट, 2006 के ट्रेन बम धमाके, और 26/11 हमले जैसे आतंकी घटनाओं के बाद शहर हमेशा निशाने पर रहा है।
हाल ही में ठाणे के कलवा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। धमकी अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर 2025) से ठीक पहले मिली है, जब शहर में गणेश विसर्जन की भीड़ होगी। इससे पुलिस की सतर्कता और बढ़ गई है।
SP मुंबई ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग करने की अपील की है। 112 हेल्पलाइन पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने को कहा गया है। गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद जैसे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
Mumbai Police say, "Traffic Police in Mumbai received threats over their official WhatsApp number. In the threat, a claim has been made that 34 'human bombs' have been planted in 34 vehicles across the city and the blast will shake entire Mumbai. The organisation, claiming to be…
— ANI (@ANI) September 5, 2025