Latest

Bastian Bandra : शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट होगा बंद, सेलेब्स का फेवरेट स्पॉट था बास्टियन बांद्रा

Shilpa Shetty Restaurant Bastian Bandra

Shilpa Shetty Restaurant Bastian Bandra will be Closed : बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस समय मुश्किलों से गुजर रही हैं। उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इस बीच अभिनेत्री ने बताया कि उनका मुंबई स्थित रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा बंद हो रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखकर बताया कि गुरुवार को रेस्टोरेंट का आखिरी दिन होगा। रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा सेलेब्स का फेवरेट स्पॉट था। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में रहता था बास्टियन बांद्रा?

क्यों था इतना पॉपुलर

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का मुंबई स्थित रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा अपने लग्जरी अनुभव और शानदार खूबसूरती के कारण बास्टियन सेलिब्रिटीज का पॉपुलर हॉटस्पॉट बन गया था। यहां पर सेलेब्स पार्टी के लिए आने लगे और जल्द ही यह पैपराजी के लिए महत्वपूर्ण स्थान बन गया।

सेलेब्स का था फेवरेट स्पॉट

शिल्पा के रेस्टारेंट बैस्टियन में दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, मलाइका अरोड़ा जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर स्पॉट होते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब दिशा और टाइगर एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब दोनों इसी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट होते थे। बैस्टियन की फूड क्वॉलिटी कमाल की मानी जाती है।

शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी

शिल्पा शेट्टी ने इस गुरुवार को युग का अंत हो रहा है। हम मुंबई की आइकॉनिक जगहों में से एक बास्टियन बांद्रा को अंतिम विदाई देंगे। इस जगह हमने अनगिनत यादें, ना भूलने वाले पल दिए है। उन्होंने आगे लिखा, वह उस खास जगह को सम्मान देने के लिए अपने सहायकों के साथ एक खास शाम का आयोजन कर रही है। इसमें यादें और सेलिब्रेशन होगा। साल 2016 में शिल्पा शेट्टी ने रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर बास्टियन बांद्रा की शुरुआत की थी। पिछले 9 साल से यह रेस्टोरेंट एक पॉपुलर स्पॉट बना हुआ था।

क्या धोखाधड़ी के आरोप के चलते बंद हो रहा बास्टियन?

बता दें कि बास्टियन के बंद होने का धोखाधड़ी के आरोपों से कोई संबंध नहीं है। कुछ दिनों पहले बिजनेसमैन लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के डायरेक्टर दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कोठारी ने कपल पर आरोप लगाया है कि बिजनेस के नाम पर उनसे पैसे लिए गए लेकिन उनका इस्तेमाल निजी काम के लिए किया गया। कपल के वकील ने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *