Latest

महाकाल की नगरी में गणपति का सोने का पंडाल, 1 करोड़ के गहनों से सजा

गणेश जी सोने का पंडाल

Ganesh ji Pandal made of Gold in Ujjain : उज्जैन। मध्य प्रदेश में गणेश उत्सव की धूम हर तरफ है। जगह-जगह गणपति के पंडाल को आकर्षित बनाया गया है। इसी कड़ी में उज्जैन के पटनी बाजार स्थित पंडाल को सोने-चांदी की दुकान और भगवान गणेश को व्यापारी के रूप में दर्शाया गया है। उन्हें एक करोड़ रुपए से अधिक के सोने के आभूषण पहनाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोने के गहनों से सजे इस पंडाल में भगवान गणपति नोट गिनने की मशीन, बही-खाता, तौल कांटा, लैपटॉप, केलकुलेटर लेकर विराजमान हैं। गणेश उत्सव के अंतिम तीन दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता को 3 करोड़ रुपए से अधिक के आभूषणों से सजाया जाएगा। बता दें कि, सराफ यूथ फेडरेशन के 100 व्यापारियों ने मिलकर यह पंडाल बनाया है।

यह खबर पढ़ें

https://abdulbreaking.com/2025/09/01/now-rahul-gandhi-said-the-hydrogen-bomb-of-vote-theft-is-coming-in-patna/

सराफ यूथ फेडरेशन ने पहले ही दिन गणेश जी का एक करोड़ रुपए की ज्वेलरी से सजाया है। सुरक्षा के लिए पंडाल के आसपास 32 कैमरे और अंदर 2 कैमरे लगाए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।

फेडरेशन अध्यक्ष प्रशांत सोनी ने बताया कि शाम 6 से रात 12 बजे तक होंगे बप्पा के दर्शन फेडरेशन अध्यक्ष प्रशांत सोनी के मुताबिक रोज शाम 6 से रात 12 बजे तक सोने के आभूषण से श्रृंगार के दर्शन होंगे।

यह खबर पढ़ें

https://abdulbreaking.com/2025/09/01/supreme-court-demands-reply-from-state-governments-including-central-governments-including-transgender-inclusive-sexual-education-in-schools/

रात को शयन आरती के बाद सभी ज्वेलरी निकाल कर अपने पास रख लेते हैं। भगवान गणेश के विसर्जन के बाद सभी व्यापारियों को उनके आभूषण लौटा दिए जाएंगे।

3 से 5 सितंबर तक 3 करोड़ रुपए से अधिक के सोने की ज्वेलरी से भगवान गणेश का पंडाल सजेगा। बता दें कि पिछले साल श्री गणेश का 11 लाख रुपए के नोटों से श्रृंगार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *