Latest

अब आने वाला है ‘वोट चोरी’ का का ‘हाइड्रोजन बम’ -पटना में बोले राहुल गांधी

वोटर अधिकार यात्रा में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Voter Adhikaar Yatra : पटना। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में समापन के मौके पर आक्रामक अंदाज में नजर आये। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए हाइड्रोजन बम के आने की चेतावनी दी है। उन्होंने सोमवार को पटना में आयोजित सभा में कहा कि, आपने ‘वोट चोरी’ का ‘एटम बम’ देख लिया है। अब ‘वोट चोरी’ का ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है।

वोट चोरी का मतलब रोजगार और शिक्षा की चोरी

पटना में आयोजित कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, “भारत का चुनाव आयोग हमें मतदाता सूची, वीडियोग्राफी नहीं देता। ‘वोट चोरी’ का मतलब है हमारे अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र की चोरी। वे आपका राशन कार्ड, जमीन छीनकर अडानी और अंबानी को दे देंगे।”

यह खबर भी पढ़ें

https://abdulbreaking.com/2025/09/01/supreme-court-demands-reply-from-state-governments-including-central-governments-including-transgender-inclusive-sexual-education-in-schools/

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हमें बहुत समर्थन मिला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि, “जिन ताकतों ने महात्मा गांधी की हत्या की, वही ताकतें डॉ. बीआर अंबेडकर और महात्मा गांधी के संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। हम उन्हें भारत के संविधान को नष्ट नहीं करने देंगे। यात्रा के दौरान हमें बहुत समर्थन मिला। बिहार में एक नया नारा चल पड़ा है, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’। चीन और अमेरिका में भी लोग ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कह रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें

https://abdulbreaking.com/2025/08/18/story-of-veerangana-rani-kamalapati-of-bhopal/ 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *