Latest

MP Weather Update : एमपी में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, 52 जिलों में बदला मौसम; मानसून की एंट्री अभी बाकी भोपाल।

MP Weather Update

MP Weather Update : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश में मानसून आने से पहले ही मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 52 जिलों में अलर्ट जारी है और हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 48 घंटे में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश देखने को मिली है। मानसून आने से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Indore News : इंदौर में सड़क चौड़ीकरण पर विवाद, जिंसी क्षेत्र के रहवासियों ने लगाया सेंटर लाइन में गड़बड़ी का आरोप

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 52 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा और बैतूल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

CM Mohan Yadav : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम मोहन यादव बोले – कोलारस में फिर शुरू हो सकती है शुगर फैक्ट्री, किसानों को मिलेगा फायदा

भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

शनिवार को भोपाल, रायसेन, राजगढ़, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, आगर मालवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

तीन साइक्लोनिक सिस्टम से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मध्य प्रदेश के आसपास तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इन सिस्टमों के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। यही वजह है कि कई जिलों में बादल, तेज हवाएं और बारिश का दौर बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जारी रह सकता है।

Raisen Bus Accident : भोपाल-सागर रूट पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 15 घायल

तापमान में आई बड़ी गिरावट

बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे खास बात यह रही कि श्योपुर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी कम रहा। पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा गुना में 35.4 डिग्री, सिवनी में 36 डिग्री, रतलाम में 36.2 डिग्री, राजगढ़ में 36.4 डिग्री और बैतूल में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों में भी गर्मी से राहत

प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान में गिरावट देखी गई। इंदौर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, उज्जैन में 35 डिग्री, भोपाल में 35.5 डिग्री, ग्वालियर में 37.9 डिग्री और जबलपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में शुक्रवार शाम तेज आंधी के बाद कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Hotel Inspection Bhopal : भोपाल में होटल-रेस्टोरेंट्स पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 गैस सिलेंडर जब्त

इस बार देरी से आ सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य समय से कुछ दिन देर से पहुंच सकता है। आमतौर पर प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसके 20 से 22 जून के बीच पहुंचने की संभावना है।

हाल ही में मानसून ने केरल में दस्तक दी है। सामान्य तौर पर केरल पहुंचने के करीब 15 दिन बाद मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश करता है। इसी आधार पर मानसून के थोड़ी देरी से आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मौसम अचानक बदल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

EV Showroom Fire : इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, 20 लोग फंसे; पड़ोसियों ने रस्सी और सीढ़ी से बचाई जान

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *