Bhopal News : भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत एचआर मैनेजर युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय युवती और आरोपी युवक की पहचान करीब तीन वर्ष पहले कॉलेज के एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो समय के साथ प्रेम संबंध में बदल गई।
Raisen Bus Accident : भोपाल-सागर रूट पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 15 घायल
शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे के आधार पर उसने शाहपुरा क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शाहपुरा थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।