CM Mohan Yadav : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश को 4 हजार 415 करोड़ रुपये से अधिक की दो सड़क परियोजनाओं की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के माध्यम से प्रदेश के चार जिलों बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी को यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी जिले महाराष्ट्र सीमा से लगे हुए हैं, जिससे इन सड़कों के बनने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
NEET paper leak : नीट पेपर लीक विवाद के बीच मऊगंज में छात्रा की आत्महत्या, डॉक्टर बनने का सपना टूटा
आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजनाएं केवल सड़कें नहीं हैं, बल्कि भविष्य की दृष्टि से प्रदेश के विकास का बड़ा आधार बनेंगी। इनसे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यह एक तरह से आर्थिक कॉरिडोर (Economic Corridor) के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से व्यापार, परिवहन और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
आदिवासी क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क परियोजनाएं विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों के लिए “मील का पत्थर” साबित होंगी। इससे दूरस्थ इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और विकास की रफ्तार तेज होगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी, जिससे जीवन स्तर में सुधार आएगा।
करीब 4,415 करोड़ रुपये की इन दो सड़क परियोजनाओं से प्रदेश के चार जिलों में विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से मध्यप्रदेश को मिली एक महत्वपूर्ण सौगात बताया है।