Latest

Betul Crime Today : बैतूल में शादी समारोह में चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डीजे पर नाचने को लेकर विवाद

Betul Crime Today

 Betul Crime Today : बैतूल। बैतूल जिले के डूंडा बोरगांव में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बीच चाकूबाजी का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि, हिवरखेड़ी गांव निवासी सतीश धुर्वे ने 29 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 मई को वह डूंडा बोरगांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान डीजे पर नाचने और शराब के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया।

Bhopal Crime : भोपाल में एकतरफा गुस्से का खौफनाक अंजाम, पूर्व प्रेमिका और उसकी बहन पर हमला

विवाद बढ़ा तो चाकू से कर दिया हमला

बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि रोहित मर्सकोले, अलकेश धुर्वे, गोपाल धुर्वे और उनके साथियों ने सतीश के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी इलाके से फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

Bhopal Hotels : भोपाल के 1000 होटल बिना अपडेटेड फायर NOC के संचालित, सुरक्षा पर उठे सवाल

3 जून को पुलिस को सूचना मिली कि मामले के आरोपी पॉलीटेक्निक कॉलेज इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित मर्सकोले (23), अलकेश धुर्वे (31) और गोपाल धुर्वे (21) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *