Latest

Sehore Crime Update : इछावर में मारपीट के बाद मौत, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

Sehore Crime Update

Sehore Crime Update : सीहोर।   सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र के कालापीपल जागीर गांव में पुरानी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इछावर थाने के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

जमीन विवाद को लेकर हुआ झगड़ा

पीड़ित नेपाल वर्मा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार घटना 26 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे की है। नेपाल ने बताया कि उनके बड़े भाई अनूप वर्मा खेत पर मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान गांव के मनोज वर्मा और अनार सिंह वर्मा ने पुराने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

MP Crime News : अशोकनगर में हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग का खुलासा, 1.30 करोड़ की वसूली का आरोप

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर हमला

अनूप के शोर मचाने पर नेपाल और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष के मनोज, दुर्गाप्रसाद, सीता बाई और अनार सिंह ने मिलकर हमला कर दिया।

मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीहोर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान कैलाश की मौत हो गई।

थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

मृतक के परिजनों ने बुधवार को इछावर थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने मांग की कि मारपीट में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इछावर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग की, सनातन बयान पर बढ़ा विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *