Latest

MP Crime News : अशोकनगर में हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग का खुलासा, 1.30 करोड़ की वसूली का आरोप

MP Crime News

 MP Crime News : अशोकनगर।  अशोकनगर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग का खुलासा किया है। आरोप है कि गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए एक युवती को फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए वसूले। पुलिस रिमांड में आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, फिर ब्लैकमेल

पुलिस के अनुसार आरोपी आदित्य तोमर ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता से दोस्ती की थी। बाद में युवती से संबंध बनाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए गए।

आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से लगातार पैसे वसूले गए। शुरुआत में 5 लाख रुपए मांगे गए थे, जिसमें पीड़िता ने 2 लाख रुपए दिए। बाद में वीडियो डिलीट करने, पुलिस कार्रवाई से बचाने और जेल भेजने की धमकी देकर अलग-अलग किस्तों में रकम वसूली गई।

Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग की, सनातन बयान पर बढ़ा विवाद

गैंग की मास्टरमाइंड बताई जा रही आयुषी

पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग की कथित मास्टरमाइंड आयुषी चौहान लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही थी। पुलिस के मुताबिक वह चांदी की चप्पल पहनती थी और चांदी का पर्स इस्तेमाल करती थी।

पुलिस ने आरोपी आकाश चौहान और आयुषी चौहान के घर से करीब 70 लाख रुपए की संपत्ति, लग्जरी सामान और नकदी जब्त की है।

मंदिरों में दान और भंडारे कराने का दावा

कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें गलत तरीके से कमाए पैसों से “पाप लगने” का डर था। इसी वजह से वे देश-विदेश के मंदिरों में दान-पुण्य और भंडारे करवाते थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी असम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और नेपाल तक धार्मिक स्थलों पर गए थे।

पुलिस के अनुसार अश्लील वीडियो आर्यन सोनी के टैटू स्टूडियो में बनाए गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग में टैटू आर्टिस्ट और अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

Waqf Property Dispute : भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर आज सुनवाई, कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजरने पर विवाद

मोबाइल और लैपटॉप एफएसएल जांच के लिए भेजे

कोतवाली पुलिस के थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इनमें अन्य लोगों से जुड़े वीडियो और डेटा भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस बैंक खातों और पेमेंट गेटवे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *