Latest

Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग की, सनातन बयान पर बढ़ा विवाद

Sanatan Controversy

Sanatan Controversy : संजय सत्येंद्र पाठक ने तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक पाठक ने एसपी को पत्र लिखकर उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

13 मई 2026 को लिखे गए पत्र में संजय पाठक ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में रोष और असंतोष पैदा करते हैं और सामाजिक शांति व एकता के लिए नुकसानदायक हैं।

दरअसल, उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु विधानसभा में कहा था कि “सनातन धर्म, जो लोगों को बांटता है, उसे समाप्त किया जाना चाहिए।” इसी बयान को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।

Waqf Property Dispute : भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर आज सुनवाई, कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजरने पर विवाद

बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की मांग

भाजपा विधायक ने अपने पत्र में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।विधायक संजय पाठक ने उदयनिधि पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने पुलिस से उदयनिधि स्टालिन के सार्वजनिक भाषण, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

पहले भी विवादों में रहे हैं उदयनिधि

उदयनिधि स्टालिन इससे पहले भी सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयानों के कारण विवादों में रह चुके हैं। सितंबर 2023 में चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से की थी। उस बयान पर भी देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा चेहरा

उदयनिधि स्टालिन द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) से जुड़े प्रमुख नेता हैं। उनके पिता एम.के. स्टालिन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष हैं, जबकि उनके दादा एम. करुणानिधि राज्य की राजनीति के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं।

राजनीति में आने से पहले उदयनिधि फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता और निर्माता के तौर पर भी सक्रिय रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *