Latest

Fire Incident : वेयरहाउस में गेहूं से भरे ट्रैक्टर में लगी आग, खरीदी केंद्र पर मची अफरा-तफरी

Fire Incident

Fire Incident : रायसेन।   वेयरहाउस परिसर में खरीदी केंद्र पर लाइन में खड़े गेहूं से भरे ट्रैक्टर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में ट्रैक्टर जलकर राख हो गया।

घटना के दौरान खरीदी केंद्र पर मौजूद किसानों और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें करीब 10 फीट तक उठ रही थीं।

लाइन में खड़ा था ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार बिंजा निवासी संजू साहू का ट्रैक्टर-ट्रॉली अन्य वाहनों के साथ खरीदी केंद्र पर लाइन में खड़ा था। इसी दौरान ट्रैक्टर से अचानक चिंगारी निकली और आग फैल गई।

कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत शोर मचाकर अन्य किसानों को वहां से दूर किया।

CBSE Result 2026 : CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, फेल छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम का मौका

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आग फैलने की आशंका को देखते हुए चालक ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली को वेयरहाउस परिसर से बाहर निकाल लिया। इससे खरीदी केंद्र पर खड़े अन्य वाहनों और गेहूं को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया और गेहूं को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक और अन्य किसानों ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। किसानों ने आग लगने के कारणों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *