Latest

MP Monsoon Update: एमपी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, नर्मदापुरम-खंडवा हाईवे बंद; कई गांवों का संपर्क टूटा

MP Monsoon Update

MP Monsoon Update: मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगी है। कई जिलों में नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे सड़कें पानी में डूब गई हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है। हरदा में स्टेट हाईवे बंद करना पड़ा, जबकि सीहोर के आष्टा क्षेत्र में कई घरों और खेतों में पानी घुस गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अभी और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

हरदा में स्टेट हाईवे बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

हरदा जिले में लगातार बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। ग्राम मांदला के पास कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है। इसके चलते नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया है और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव की बड़ी समीक्षा बैठक: समरसता छात्रावास, नए एयरपोर्ट और 53 हजार गांवों में भूमि स्वामित्व अभियान पर जोर

खंडवा में उफनाया नाला, सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार

खंडवा जिले में भी कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गरबड़ी में नाले में बाढ़ आने से खिरकिया मार्ग बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पानी का बहाव कम होने तक नाले या पुल को पार करने की कोशिश न करें।

आष्टा में घरों और खेतों तक पहुंचा पानी

सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। पार्वती, पपनास और नेवज नदी का जलस्तर बढ़ने से खाचरोद, मेहतवाड़ा, मैना, कोठरी, भंवरा, बागैर, सिंगारचोरी, हराजखेड़ी, ढकनी और मुगली सहित कई गांवों में घरों में पानी घुस गया। कई खेत भी पानी से भर गए हैं।

ग्राम पंचायत बड़घाटी-रामापुरा में बाढ़ का पानी खेतों तक पहुंचने से सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं अमलाहा-गोलूखेड़ी मार्ग पर अजनाल नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है।

CM Mohan Yadav: कृषक कल्याण वर्ष 2026, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान, पूरे प्रदेश में होंगे कृषि महोत्सव

प्रदेश के कई जिलों में जारी है बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। पिछले कुछ घंटों में इंदौर में करीब सवा दो इंच, भोपाल में डेढ़ इंच, मंडला में पौने दो इंच और बालाघाट में सवा इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बैतूल, नर्मदापुरम, दतिया, रतलाम, शिवपुरी, दमोह, धार, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, सतना, ग्वालियर और कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है।

लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *