Latest

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना की 32वीं किस्त ट्रांसफर, सीएम मोहन यादव का पतंगबाजी का प्लान कैंसिल

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana Money Transfer : नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर माखननगर पहुंचे। यह उनका बतौर मुख्यमंत्री पहला दौरा था। उन्होंने सबसे पहले 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बने नए रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त के 1500 रुपये ट्रांसफर किए।

Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर!

1836 करोड़ रुपये किये ट्रांसफर

कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1836 करोड़ रुपये पहुंचाए गए। साथ ही एलपीजी गैस कनेक्शनधारियों, गैर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और विशेष पिछड़ी जनजातीय बहनों (करीब 29 लाख हितग्राही) को सितंबर और अक्टूबर 2025 की गैस रिफिल सब्सिडी के 90 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर किए गए। जिले की 51 हजार हितग्राहियों को 1.66 करोड़ रुपये का लाभ मिला।

लाड़ली बहनों के साथ पतंग उड़ाने का प्लान कैंसिल

सीएम दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। लोकार्पण के बाद रेस्ट हाउस की छत पर 10 लाड़ली बहनों के साथ पतंग उड़ाने का प्लान था, लेकिन सीएम की देरी के कारण यह कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया।

IGNTU Assam Student Attack : IGNTU अमरकंटक में असम छात्र पर जानलेवा हमला, 5 छात्र निष्कासित; CM बोले- दोषियों को नहीं छोड़ेंगे

इसके बाद सीएम ने लंच किया और माखनलाल चतुर्वेदी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। यहां 101 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, सांसद और विधायक मौजूद रहे। सीएम शाम 4 बजे भोपाल के लिए रवाना हुए।

ट्रैफिक डायवर्ट

सुरक्षा के लिहाज से सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक माखननगर के कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहा। सीएम के रेस्ट हाउस से निकलने के 15 मिनट पहले नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर नसीराबाद रोड चौक से सुमित्रा पब्लिक स्कूल तक रास्ता बंद रखा गया।

Bhopal Fake Police Thugs : भोपाल में पुलिस के भेष में बदमाशों का आतंक, फ्लैट में घुसकर ठगी-मारपीट

बाकी समय हाईवे चालू रहा, लेकिन पुलिस किसी भी वाहन को रुकने नहीं दे रही थी। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी। पिपरिया-सोहागपुर से आने वालों के लिए सुमित्रा पब्लिक स्कूल, नर्मदापुरम की ओर से आने वालों के लिए अनाज मंडी और बागरा-तवा रोड से आने वालों के लिए मंगलदीप मैरिज गार्डन में पार्किंग का इंतजाम था।

सीएम की सुरक्षा में 450 पुलिस अधिकारी

सीएम की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 450 पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की गई थी। कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी तैयारियों पर नजर बनाए हुए थे।

Sehore Mobile Blast : स्मार्टफोन जेब में हुआ ब्लास्ट, टुकड़े-टुकड़े हो गया मोबाइल

कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। यह दौरा लाड़ली बहना योजना की निरंतरता और जनकल्याण पर सरकार के फोकस को दिखाता है। हजारों बहनों ने इस मौके पर लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *