Latest

MP Cold Alert : मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 30 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पंहुचा तापमान

MP Cold Alert

MP Cold Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड ने नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। पूर्वी हिस्सों में ठंड का कहर सबसे ज्यादा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेज जेट स्ट्रीम (259 किमी/घंटा) से ठंड बढ़ी है। आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम हैं।

New Year 2026 Celebration : न्यू ईयर 2026 जश्न पर पुलिस की निगरानी, 1500 अतिरिक्त जवान तैनात, 75 चेकिंग पॉइंट

कहां कितना टेम्प्रेचर

छतरपुर के नौगांव में 3 डिग्री, उमरिया में 3.1, खजुराहो में 4.4, राजगढ़ में 4.6 और पचमढ़ी में 4.8 डिग्री तापमान रहा। मंडला-रीवा में 5 डिग्री के आसपास, सतना में 5.2 और दतिया में 5.7 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल में 5.6, इंदौर-ग्वालियर में 6.6 और उज्जैन में 9.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। करीब 30 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया।

Rajgarh News : धार्मिक कथा प्रसादी से फूड पॉयजनिंग , 20-25 लोग बीमार 10 अस्पताल में भर्ती

घना कोहरा, विजिबिलिटी कम

ठंड के साथ घना कोहरा मुश्किलें बढ़ा रहा है। रीवा के सोहागी घाटी में विजिबिलिटी 20 मीटर तक सिमट गई। दतिया-ग्वालियर में 50 मीटर के आसपास रही। सुबह सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया। लोग अलाव तापते और गर्म कपड़े पहने दिखे।

Digvijay Singh Padayatra : सीहोर में दिग्विजय सिंह की पदयात्रा, मनरेगा का नाम बदलने पर सड़क पर उतरने की तैयारी

ट्रेनें लेट, रेल यातायात प्रभावित

कोहरे से दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी, सचखंड और कर्नाटक एक्सप्रेस सहित 10 से ज्यादा ट्रेनें 4-10 घंटे देरी से चल रही हैं। यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *