Latest

MP Assembly Special Session : विधानसभा विशेष सत्र से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, किसान मुद्दों और आर्थिक संकट पर बनेगी रणनीति

MP Assembly Budget Session

MP Assembly Special Session : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के कल होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार करने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज शाम 7:30 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर होगी।

बैठक में प्रदेश की वर्तमान आर्थिक स्थिति, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और अन्य कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही विकास की वास्तविक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होगा।

MP Sambal Yojana : संबल योजना से श्रमिक परिवारों को मिलेगी राहत, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 160 करोड़ की सहायता

विशेष सत्र में मुख्य रूप से ‘मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने’ के विषय पर चर्चा प्रस्तावित है। कांग्रेस इसे सरकार की उपलब्धियां गिनाने का मंच मान रही है और विधायक दल बैठक में इन दावों का जवाब देने की तैयारी करेगी।

पार्टी का मानना है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है, किसान संकट में हैं, युवा बेरोजगार हैं और कमजोर वर्ग उपेक्षित हैं। बैठक में इन मुद्दों को विशेष सत्र में जोरदार तरीके से उठाने की रणनीति बनेगी।

Congress Roadmap : दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने दिया प्रजेंटेशन, बताया कांग्रेस का रोडमैप

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में होने वाली इस बैठक में सभी कांग्रेस विधायक शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विशेष सत्र में सरकार के दावों की पोल खोलने के लिए तथ्य और आंकड़े जुटाए जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि सरकार विकास के नाम पर केवल दिखावा कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत अलग है।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विधानसभा का विशेष सत्र केवल एक दिन का है और मुख्य एजेंडा राज्य को विकसित बनाने का है। कांग्रेस इसे सरकार की उपलब्धियां प्रचारित करने का प्रयास बता रही है। विधायक दल बैठक से पार्टी सदन में आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी कर रही है।

Bhopal News : IHM भोपाल ने 100% ज़ीरो-वेस्ट मॉडल के साथ भारत का सबसे लंबा सैंडविच बनाकर रचा इतिहास

विशेष सत्र को लेकर दोनों पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां कर रही हैं। कांग्रेस का फोकस जनता से जुड़े मुद्दों पर है, जबकि सरकार विकास के एजेंडे पर जोर दे रही है। कल के सत्र में तीखी बहस की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *