Latest

Leopard Sighted : अहमदपुर जंगल के चार गांवों में तेंदुए का खौफ! खेतों-स्कूल के पास घूमता दिखा

Leopard Sighted in Ahmedpur Forest Area

Leopard Sighted Ahmedpur Forest Area : मध्य प्रदेश। सीहोर के अहमदपुर वन क्षेत्र से सटे चार गांवों में पिछले कई दिनों से एक तेंदुए का लगातार आना-जाना बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं और बच्चे स्कूल जाते समय भी सहमे हुए हैं।

तेंदुए की मौजूदगी जिन गांवों में सबसे ज्यादा देखी गई है, उनमें पनदा, कोलूखेड़ी, जेतला और भैरूपुरा शामिल हैं। कोलूखेड़ी गांव के मुकेश मीणा के खेत में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की साफ तस्वीर कैद हो गई है। इसी गांव में कई किसानों ने रात के समय तेंदुए को अपने खेतों के आसपास घूमते देखा।

Narmadapuram News : 7 महीने का मासूम नाली में गिरा, दर्दनाक मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई

जेतला गांव में तो तेंदुआ सरकारी स्कूल के काफी करीब तक पहुंच गया था। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय बच्चे खेल रहे थे, तभी तेंदुआ दिखाई दिया। सौभाग्य से कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन अब गांव वाले बच्चों को अकेले बाहर नहीं छोड़ रहे।

भैरूपुरा गांव में भी किसानों ने दिनदहाड़े तेंदुए को देखा और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। पनदा गांव के एक युवक ने खेत में तेंदुए को देखकर वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MP Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो लोगों ने तड़पकर तोडा दम

ग्रामीणों ने तुरंत अहमदपुर वन विभाग को सूचना दी। डिप्टी रेंजर एचपी डागर ने बताया कि जैसे ही शिकायत मिली, टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और पिंजरा भी लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम लगातार निगरानी कर रहे हैं। जहां-जहां से सूचना आ रही है, वहां टीम तुरंत पहुंच रही है।

Betul Farmers Road Blockade : पचधार डैम से पानी छोड़ो, मक्का MSP पर खरीदो… किसानों का उग्र प्रदर्शन

ग्रामीणों से अपील है कि रात में अकेले बाहर न निकलें और बच्चों पर नजर रखें। जल्द ही तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया जाएगा।” फिलहाल गांवों में लोग रात को दरवाजे बंद करके सो रहे हैं और दिन में भी खेतों पर पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *