Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल के जेपी नगर इलाके में शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब फ्लेक्स बैनर लगा रहा एक युवक 15 फीट ऊंचे पोल पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट का झटका लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और पोल पर ही कुछ देर तक तड़पता रहा। इसके बाद लोहे के फ्रेम से उसका हाथ छूटा और वह सीधे नीचे जमीन पर जा गिरा।
घटना बिजली कंपनी के ऑफिस के ठीक सामने हुई। युवक लोहे के फ्रेम पर फ्लेक्स बैनर लगा रहा था। इसी पोल के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। फ्रेम का कोना तार से छू गया और देखते-ही-देखते करंट पूरे शरीर में दौड़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले तेज चमक हुई, फिर धुआं निकला और युवक चीखता रहा। कुछ सेकंड तक वह फ्रेम में ही फंसा रहा, फिर नीचे गिर गया।
Harda News : हर शुक्रवार खंडवा से लाती थी पाड़े का मांस, स्कूटी की डिक्की से निकला साढ़े 4 किलो मांस
आसपास के लोग दौड़े, किसी ने बिजली काटने के लिए कंपनी ऑफिस में चिल्लाया। मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया। लोगों ने तुरंत ऑटो रिक्शा रोका और युवक को पास के निजी अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया। उसके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है।
Betul Prisoner Dies : रिहाई से चंद दिन पहले बैतूल जेल में कैदी प्रकाश की मौत, मर्ग कायम
लोगों का कहना है कि पोल पर फ्लेक्स लगाने से पहले बिजली कंपनी से अनुमति लेनी चाहिए और लाइन बंद करानी चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।