Indore Suicide News : मध्य प्रदेश। इंदौर में सोमवार को एक ही दिन में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। सबसे दर्दनाक मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है, जहां 19 साल की होनहार छात्रा प्रियांशी राव ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
प्रियांशी देवास जिले के बरोठा गांव की रहने वाली थी और इंदौर में अपने दो दोस्तों नवीन व एक अन्य के साथ मिलकर छोटा सा कैफे चलाती थी। साथ ही पीएस डिप्लोमा की पढ़ाई भी कर रही थी। सोमवार शाम वह कैफे पर नहीं पहुंची।
Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
जब दोस्तों ने फोन किया तो उसने कॉल नहीं उठाया। परेशान होकर दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और हालत संदिग्ध लगी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो प्रियांशी का शव फांसी पर लटका मिला। टीआई सुशील पटेल ने बताया कि प्रकरण में मर्ग कायम कर लिया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन कुछ दिन पहले प्रियांशी का चेस्ट का ऑपरेशन हुआ था।
तब से वह काफी डिप्रेशन में थी। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। प्रियांशी के पिता धर्मेंद्र राव किसान हैं। दो बहनें हैं – एक माता-पिता के साथ रहती है, दूसरी भोपाल में पढ़ाई कर रही है। प्रियांशी अपने दोस्त नवीन से ज्यादा बातें करती थी। नवीन अभी होशंगाबाद में है, लौटते ही उससे पूछताछ की जाएगी।
द्वारकापुरी क्षेत्र में पानी का टैंकर चलाने वाले मोहन (45) ने सोमवार देर शाम पत्नी रेखा से किसी बात पर झगड़ा किया। गुस्से में पत्नी घर से चली गई। इसी दौरान मोहन ने फांसी का फंदा लगा लिया। जब पत्नी लौटी तो मोहन का शव लटका देखकर चीख पड़ी। द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले अब्दुल नाम के युवक ने भी सोमवार को फांसी लगा ली। उस वक्त माता-पिता काम पर गए थे। घर लौटने पर परिजनों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है।
इंदौर में लगातार बढ़ रहे सुसाइड के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि डिप्रेशन, पारिवारिक तनाव और आर्थिक परेशानी मुख्य वजह बन रही हैं।