Latest

Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News

Betul Crime News : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है – अब भागने की कोई जगह नहीं बची। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के सख्त निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में दोनों आरोपियों को चंद घंटों में धर दबोचा और जेल भेज दिया।

पहला मामला रावणवाड़ी गांव का है। यहां के 32 साल के सस्तीराम यादव पर आरोप था कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शिकायत की तो सस्तीराम फरार हो गया और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में छिप गया।

Rajgarh News : बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे 13 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए, 15,000 का चालान, विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

पुलिस ने सायबर सेल की मदद से उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद कोतवाली की टीम रातों-रात राजनांदगांव पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। बैतूल लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया।

दूसरा मामला और भी हैरान करने वाला है। जिला जेल परिसर में ही रहने वाले 56 साल के दीनदयाल बांईया पर 14 अगस्त को एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। महिला ने तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया और अदालत के जरिए जेल पहुंचा दिया।

Rajgarh News : बंदर का किया अंतिम संस्कार, उज्जैन में अस्थि-विसर्जन कर लाख रुपये का मृत्यु-भोज

एसपी वीरेंद्र जैन ने साफ कहा- “महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। चाहे आरोपी जिले में हो या बाहर, उसे पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अपराधों पर और सख्ती की जाएगी।

इन दोनों सफल कार्रवाइयों में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल और महिला उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे की टीम ने अहम भूमिका निभाई। लोगों ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि जब पुलिस इतनी तेजी दिखाती है तो महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *