Latest

Betul News : बैतूल में ट्रैक्टर से कुचला 7 साल का बच्चा, मौके पर ही तोडा दम, डॉक्टर्स बोले- गर्दन की हड्डी टूटी

Child crushed by tractor

Child Crushed by Tractor Betul News : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र के खेड़ला किला गांव में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत में खेल रहे 7 साल के मासूम मोहित की ट्रैक्टर के बड़े टायर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

मोहित अपने नाना के साथ खेत पर गया था। वह ट्रैक्टर के आसपास दौड़-दौड़ कर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह चल रहे ट्रैक्टर के पिछले बड़े टायर के नीचे आ गया। टायर ने उसे पूरी तरह कुचल दिया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नाना ने तुरंत बच्चे को गोद में उठाया और जिला अस्पताल बैतूल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Sehore News : इछावर में 2 साल से धूल फांक रही लाखों की खेल सामग्री, बच्चों को नहीं मिला एक भी किट

डॉक्टरों के अनुसार मोहित के कान और नाक से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी पूरी तरह टूट चुकी थी। सिर पर भी गंभीर चोटें आई थीं। मोहित रामकृष्ण स्कूल में KG-2 क्लास का छात्र था। वह परिवार का इकलौता बेटा था।

हैरानी की बात यह है कि अब तक परिजन ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दे रहे हैं। अस्पताल पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान परिजनों के बयान भी अलग-अलग आ रहे हैं।

Bhopal EOW Raid : भोपाल कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की रेड, निवेशकों से 35 करोड़ रुपए हड़पने का मामला

कोई कह रहा है कि बच्चा ट्रैक्टर पर चढ़ा था और गिर गया, तो कोई कह रहा है कि दौड़ते हुए टायर से टकरा गया। पुलिस को शक है कि परिजन जानबूझकर ट्रैक्टर मालिक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

मोहित का परिवार मूल रूप से भैयावाड़ी थाना क्षेत्र के बोरदही का रहने वाला है। उसके पिता तमिलनाडु में होटल में खाना बनाने का काम करते हैं। मां इस समय अपने मायके में रह रही है। नाना-नानी के पास ही मोहित रहता था।

Bhopal News : भोपाल में व्हाइट टॉपिंग ने घरों को नीचे और सड़कें की 8-10 इंच ऊपर, अरेरा कॉलोनी में भारी बवाल

पुलिस ने मोहित का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। ट्रैक्टर मालिक और चालक की पहचान जल्द की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *