Latest

Harda News : पूर्व BJP पार्षद, पत्नी- बेटे पर दहेज प्रताड़ना का केस, बहू ने ससुर पर लगाए छेड़छाड़ केआरोप

Harda News

Harda News : हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में दहेज लोभ का एक नया काला चेहरा सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पूर्व पार्षद, उनकी पत्नी और बेटे पर बहू के साथ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। शादी को महज 10 महीने ही बीते हैं, लेकिन शादी के फेरों वाले दिन से ही दहेज की मांग चली आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने 12 लाख नकद, 35 तोला सोना, 2 किलो चाँदी और घरेलू सामान देने के बावजूद ससुराल पक्ष की लालच का शिकार होना बताया। विरोध पर पति ने मोबाइल छीन लिया और ससुर ने छेड़छाड़ की।

सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने IPC की धारा 498A (दहेज प्रताड़ना), 354 (छेड़छाड़), 323 (मारपीट) और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया।

MP News : रीलबाज युवकों को पुलिस को चैलेंज देना पड़ा भारी, थाने में कॉन्स्टेबल ने याद दिलाई नानी फिर मांगी माफ़ी

12 लाख, सोना-चाँदी फिर भी नाकाफी

पीड़िता की शादी 7 दिसंबर 2024 को पूर्व पार्षद के बेटे से हुई। शादी में उसके परिवार ने 12 लाख नकद, 35 तोला सोना, 2 किलो चाँदी और घरेलू सामान दिया। लेकिन फेरों वाले दिन ही ससुर ने “अधिक मेहमान” का हवाला देकर 5 लाख और माँगे।

पीड़िता के पिता ने भरोसा दिलाया। शादी के कुछ दिन बाद मायके जाते समय परिजनों ने दूल्हे को 2 लाख अतिरिक्त दिए। पीड़िता ने कहा, “शादी के 4-5 महीने बाद सास-ससुर ने दुर्व्यवहार शुरू किया। विरोध पर पति ने मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। संपर्क टूट गया।”

Bhopal News : 2 करोड़ के जेवर चोरी का खुलासा, भतीजी डॉली पाराशर मास्टरमाइंड, बॉयफ्रेंड के साथ रची थी साजिश

17 जून 2025 को सास-ससुर इंदौर गए। अकेली पीड़िता पर ससुर ने छेड़छाड़ की। 11 अगस्त को ससुराल पक्ष ने पीड़िता को मायके छोड़ दिया और दहेज सामान रख लिया। पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई।

सिविल लाइन पुलिस का एक्शन

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर पूर्व पार्षद, पत्नी और बेटे पर IPC की धारा 498A (दहेज प्रताड़ना), 354 (महिला का अपमानजनक आचरण), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुँचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज की।

Poisonous Cough Syrup : बैतूल में दो मासूमों की मौत के बाद तीसरा बच्चा लड़ रहा जिंदगी की जंग, प्रशासन का डोर-टू -डोर कैम्पेन शुरू

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने कहा, “जांच जारी। ससुराल का निरीक्षण होगा।”पुलिस ने बताया कि, फिलहाल पीड़िता सुरक्षित है, अभी उसकी काउंसलिंग चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *