Holi travel bus : होली पर बस किराए बेकाबू , भोपाल–लखनऊ ₹8,899, सतना के लिए ₹4,500 वसूली

Holi travel bus

हाइलाइट्स  भोपाल–लखनऊ किराया ₹8,899 तक, सामान्य से कई गुना ज्यादा। सतना-रीवा रूट पर चार गुना वृद्धि, ₹1,000 की जगह ₹4,500–₹6,000 वसूली। त्योहार में ऑनलाइन ऐप्स पर मनमाना किराया, विभाग का सीधा नियंत्रण नहीं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए कार्रवाई के निर्देश, फिर भी यात्रियों की शिकायतें जारी। Holi travel bus : भोपाल।  होली के त्योहार के चलते मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग अपने गृह नगरों की ओर यात्रा कर रहे हैं। बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए कई निजी बस ऑपरेटर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऑनलाइन बस बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर किराए सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गए हैं। Suicide Case Bhopal : मोबाइल विवाद के बाद महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या भोपाल से लखनऊ और मुंबई के किराए में भारी उछाल भोपाल से लखनऊ के लिए ऑनलाइन ऐप पर किराया ₹8,899 तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यही टिकट ₹1,400 से ₹1,800 के बीच उपलब्ध रहता है। इसी तरह मुंबई के लिए किराया ₹6,006 तक वसूला जा रहा है, जो आमतौर पर ₹1,400 से ₹1,700 के बीच होता है। Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार सतना और रीवा रूट पर चार गुना तक वृद्धि सतना के लिए सामान्य किराया ₹1,000–₹1,200 होता है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह ₹4,500 तक पहुंच गया है। इसी तरह रीवा जाने वाली बसों में ₹4,500 से ₹6,000 तक किराया लिया जा रहा है, जबकि सामान्य दिनों में यही सफर ₹900 से ₹1,200 में पूरा हो जाता है। ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि त्योहारों के दौरान अधिक किराया वसूलने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर कार्रवाई की जाए। Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ परिवहन विभाग की सीमित भूमिका परिवहन विभाग का कहना है कि ऑनलाइन ऐप्स पर प्रदर्शित किरायों पर उनका सीधा नियंत्रण नहीं होता। किराया तय करने का अधिकार संबंधित बस ऑपरेटर के पास होता है और ऐप्स वही दर दिखाते हैं। मांग बढ़ने पर किराया स्वतः ऊंचा हो जाता है। हालांकि, भोपाल आरटीओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी यात्री को अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत है तो वह सीधे विभाग में संपर्क कर सकता है। Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार बैतूल में विवाद, यात्रियों ने जताई नाराज़गी बैतूल बस स्टैंड पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें ऑल इंडिया परमिट बस पर तय किराए से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगा। यात्रियों ने बताया कि ₹259–₹260 के निर्धारित किराए के बदले उनसे ₹500 से ₹650 तक ऑनलाइन वसूले गए। मौके पर स्टेज कैरिज बस संचालकों और ऑल इंडिया परमिट बस स्टाफ के बीच बहस भी हुई। आरोप लगाया गया कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के नाम पर बसों का संचालन कर अधिक किराया लिया जा रहा है। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता एसोसिएशन का बयान मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन का कहना है कि स्टेज कैरिज के रूप में संचालित नियमित बसें किराए में अनियमितता नहीं कर रहीं, बल्कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेकर स्टेज कैरिज की तरह चलने वाली बसों पर नियंत्रण की कमी है। त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग के बीच किराए में इस तरह की भारी वृद्धि ने यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन मामलों में क्या ठोस कार्रवाई करता है।    

Suicide Case Bhopal : मोबाइल विवाद के बाद महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Suicide Case Bhopal

हाइलाइट्स भोपाल के कजलीखेड़ा में महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की पति ने मोबाइल देने से मना किया, विवाद के बाद घटना हुई महिला की खून से लथपथ लाश सुबह मिली, परिजन और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से जांच कर रही है Suicide Case Bhopal : भोपाल। कजलीखेड़ा थाना इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय सोनम प्रजापति ने अपने डुप्लेक्स के दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजनों ने खून से लथपथ लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार विवाद का कारण मोबाइल पति जितेंद्र प्रजापति ने पुलिस को बताया कि रविवार रात मोबाइल को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोनम ने मोबाइल चलाने के लिए कहा, पति ने मना कर दिया और सोने चला गया। इसके बाद सोनम ने घर से निकलकर छत से छलांग लगा दी। Patwari Crime Viral Video : पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, ग्रामीणों ने किया विरोध पति सोनम पर चरित्र शंका करता था और अक्सर उसे किसी से बात करने से रोकता था। एक महीने पहले भी उसने पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया था। थाना प्रभारी पल्लवी पांडे ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से मामले की जांच कर रही है। ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग महिला के बच्चों से भी पूछताछ की गई, जिन्होंने पिता पर कोई आरोप नहीं लगाए। बच्चों ने बताया कि मां अक्सर अंजान लोगों से कॉल पर बात करती थीं, जिससे पिता के साथ विवाद होते थे।

Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Raisen Temple Robbery

हाइलाइट्स रायसेन के हिंगलाज माता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार आरोपी: जितेंद्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर, 33 वर्ष चोरी गए चांदी के आभूषण और नकदी बरामद आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में 15 से अधिक मामले दर्ज   Raisen Temple Robbery :  रायसेन। जिले के बाड़ी स्थित प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर (33) के रूप में हुई, जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में चोरी, नकबजनी, लूट और मारपीट के कुल 15 मामले दर्ज हैं। Patwari Crime Viral Video : पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, ग्रामीणों ने किया विरोध 22–23 फरवरी 2026 की दरमियानी रात, अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और दान पेटी से नकदी के साथ माता जी के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंदिर के गुरुजी रविंद्र कुमार चौबे की शिकायत पर बाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों से खुला मामला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश और एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ आरोपी की जानकारी आरोपी इंदौर के द्वारिकापुरी आकाश नगर का निवासी है और वर्तमान में देवास जिले के सतवास में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का मुकुट और नकदी बरामद की है। Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय बरेली में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई राज्यों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, संजय यादव, विनीता विश्वकर्मा और देवेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।    

Patwari Crime Viral Video : पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, ग्रामीणों ने किया विरोध

crime news

हाइलाइट्स राजगढ़ में पटवारी ने नाबालिग का नहाते वीडियो बनाया ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर गिरफ्तार किया डिलीट वीडियो डिजिटल रिकवरी से बरामद Patwari Crime Viral Video : राजगढ़, खिलचीपुर। जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पटवारी महेश साहू ने अपने घर में पढ़ाई के लिए रह रही नाबालिग छात्रा का नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड किया। घटना का खुलासा होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाया और गिरफ्तार किया। ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग पढ़ाई के नाम पर किया धोखा खिलचीपुर के इमली स्टैंड इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय महेश साहू के घर में आसपास के गांवों की कई नाबालिग लड़कियां किराए पर रहकर पढ़ाई करती थीं। आरोपी की पत्नी एक हफ्ते से राजस्थान गई हुई थी और वह घर में अकेला था। शनिवार की सुबह, जब 11वीं की छात्रा परीक्षा देने से पहले नहा रही थी, तब महेश साहू ने बाथरूम की जाली से मोबाइल के जरिए छात्रा के 2-3 वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ छात्रा ने दिखाई हिम्मत छात्रा ने संदिग्ध हरकत देखी लेकिन डर और परीक्षा के दबाव के कारण उस वक्त चुप रही। परीक्षा देने के बाद उसने परिजनों और सहेलियों को पूरी घटना बताई। शनिवार रात करीब 9 बजे, छात्रा के परिजन और दर्जनों ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। उन्होंने आरोपी का मोबाइल छीनकर जांच की, जिसमें डिलीट फोल्डर में छात्रा के वीडियो बरामद हुए। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना की सूचना पर खिलचीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ आरोपी को मारने पर उतारू थी। पुलिस ने समझा-बुझाकर महेश साहू को सुरक्षित थाने ले गई। थाने प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि आरोपी ने वीडियो डिलीट कर दिए थे, लेकिन डिजिटल रिकवरी से उन्हें बरामद किया गया। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता पुलिस ने महेश साहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 77, POCSO एक्ट की धारा 13/14 और आईटी एक्ट की धारा 66(e) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। यह घटना बाहर रहकर पढ़ाई करने वाली बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग

ASHA Protest

हाइलाइट्स हरदा में आशा कार्यकर्ताओं ने भुगतान अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा मानदेय और इंसेंटिव राशि में देरी पर नाराजगी जताई खुद को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रीढ़ बताया मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी ASHA Protest : हरदा।  जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अशोक डेहरिया को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रीढ़ हैं, इसके बावजूद समय पर मानदेय, प्रोत्साहन राशि और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रहीं। Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ न्यूनतम वेतन से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक की मांग ज्ञापन में न्यूनतम वेतन, नियमित मानदेय, लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान, 10 वर्ष की सेवा के बाद नियमितीकरण, पेंशन, ग्रेच्युटी, सामाजिक सुरक्षा, मोबाइल–डेटा सुविधा और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की प्रमुख मांगें रखी गईं। स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान का दावा आशा कार्यकर्ता संघ की कार्यकारी जिलाध्यक्ष कौशल्या पाल ने बताया कि 2005 से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुपोषण नियंत्रण और संक्रामक रोगों की रोकथाम में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों और शहरी झुग्गी बस्तियों में भी 24 घंटे सेवाएं दी जा रही हैं। मानदेय व इंसेंटिव भुगतान में देरी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान महीनों तक लंबित रहता है या अधूरा दिया जाता है। त्योहारों के समय भी अपने ही भुगतान के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जिससे आर्थिक संकट बढ़ता है। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता भुगतान विसंगतियों को दूर करने की मांग ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1500 रुपये, राज्य शासन की 1000 रुपये वार्षिक वृद्धि लागू करने और 2025 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार राशि देने की मांग की गई। साथ ही राज्य शासन की घोषणा क्रमांक सी-2585 और एनएचएम आदेश क्रमांक 14299 के अनुसार 15 हजार रुपये के स्थान पर 12 हजार रुपये दिए जाने की विसंगति दूर करने पर जोर दिया गया। Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन नियमितीकरण और पारदर्शिता पर जोर आशा कार्यकर्ताओं ने हर माह की 5 तारीख तक नियमित और पूर्ण भुगतान, रोकी गई राशि की स्पष्ट जानकारी, केंद्र–राज्य अंश का एक साथ भुगतान और स्पष्ट पे-स्लिप जारी करने की मांग रखी। संसाधन और वेलफेयर योजनाएं टीम बेस्ड इंसेंटिव का तत्काल भुगतान, आशा पर्यवेक्षकों को इसमें शामिल करना, 10 हजार रुपये की अनाबद्ध राशि, रिकॉर्ड संधारण के लिए फंड, आस्था वेलफेयर स्कीम के तहत शिक्षा प्रोत्साहन राशि, कार्यस्थल हिंसा के मामलों में कमेटी गठन और सर्टिफिकेशन पर 5 हजार रुपये देने की मांग भी शामिल रही। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था ऑनलाइन कार्य और HRP क्लिनिक की समस्याएं ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल, सिम और डेटा पैक उपलब्ध कराने, दवाइयों व आईईसी सामग्री देने की मांग की गई। HRP क्लिनिक में बैठने, समय पर रजिस्ट्रेशन और वाहन सुविधा की कमी पर भी सवाल उठाए गए। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगी।

Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

Holi Travel Rush

हाइलाइट्स होली से पहले भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर सबसे ज्यादा दबाव बस हड़ताल की खबर से यात्रियों ने ट्रेन को चुना बस किराए 48 घंटे में 20–60% तक बढ़े Holi Travel Rush : भोपाल। होली पर्व पर घर जाने की जल्दी में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। रविवार दोपहर से ही भोपाल रेलवे स्टेशन पर असाधारण भीड़ देखने को मिली। सामान्य दिनों में जहां स्टेशन से करीब 50 हजार यात्रियों की आवाजाही रहती है, वहीं त्योहार के चलते यह संख्या बढ़कर लगभग 60 हजार तक पहुंच गई। Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर सबसे ज्यादा दबाव सबसे अधिक भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर देखने को मिली। यहां ग्वालियर इंटरसिटी समेत लंबी दूरी की ट्रेनों में सामान्य से कहीं ज्यादा यात्री नजर आए। कई ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ यात्री महिला कोच की खिड़कियों से अंदर प्रवेश करते नजर आए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए। रेलवे ने बढ़ाई निगरानी, अतिरिक्त स्टाफ तैनात रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या बढ़ना सामान्य है, लेकिन इस बार भीड़ अनुमान से अधिक रही। हालात को संभालने के लिए प्लेटफॉर्म और कोचों के पास अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता बस हड़ताल की आशंका से ट्रेन की ओर झुके यात्री इधर इंटरस्टेट बस टर्मिनस (ISBT) पर यात्री संख्या सामान्य बनी रही। बताया जा रहा है कि बस ऑपरेटरों की प्रस्तावित हड़ताल की खबर के चलते कई यात्रियों ने पहले ही ट्रेन से यात्रा करने का विकल्प चुन लिया। इसी वजह से रेलवे स्टेशन पर अचानक दबाव बढ़ गया। Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन बस हड़ताल स्थगित, लेकिन किराया बढ़ा हालांकि बसों की हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है, लेकिन होली से पहले बस टिकटों के दाम में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर: भोपाल–वाराणसी रूट पर किराया 1400–1600 रुपये से बढ़कर 2200–3000 रुपये हो गया। भोपाल–लखनऊ रूट पर किराया 1300–1700 से बढ़कर 2000–2800 रुपये तक पहुंच गया। भोपाल–पुणे रूट पर किराया 1000–1400 से बढ़कर 1800–2500 रुपये हो गया। यानी महज 48 घंटे में बस किराए में 20 से 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी किराया नियंत्रण के नियम नहीं अधिकारियों के अनुसार निजी बसों के किराए पर नियंत्रण के लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं है। इसी वजह से त्योहारों के समय बढ़े हुए किराए पर कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है।

Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार

Religious Conversion Update

हाइलाइट्स धर्म परिवर्तन और देह व्यापार गिरोह की जांच में नए खुलासे अहमदाबाद के स्पा सेंटर से बनते थे संपर्क रिमांड के दौरान फ्लैट से धार्मिक साहित्य बरामद पांच-छह युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की पुष्टि तीन आरोपी अब भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी   Religious Conversion Update: भोपाल।  घरेलू कामकाज के नाम पर नौकरी का झांसा देकर हिंदू युवतियों को अपने साथ रखने, उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और स्पा सेंटर के जरिए देह व्यापार में धकेलने के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में आरोपी अमरीन खान और उसके साथी चंदन यादव को रविवार को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ अहमदाबाद के स्पा सेंटर से बनते थे संपर्क पुलिस जांच में सामने आया है कि अमरीन खान और उसकी बहन आफरीन पहले अहमदाबाद के एक स्पा सेंटर में काम करती थीं। यहीं से वे संपन्न ग्राहकों से संपर्क बनाती थीं और अन्य युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे जोड़ती थीं। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता पुलिस के अनुसार अमरीन ने अहमदाबाद में 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर एक फ्लैट ले रखा था, जहां युवतियों को ठहराया जाता था। रिमांड के दौरान फ्लैट से बरामद हुआ साहित्य पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अमरीन और चंदन को अहमदाबाद स्थित फ्लैट पर ले जाया गया। वहां से मुस्लिम धार्मिक साहित्य समेत अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है। पुलिस अब जब्त सामग्री की जांच कर रही है। Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन बागसेवनिया थाने में दर्ज हुआ था मामला इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती और 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन से जुड़ा प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें दबाव और डर के माहौल में रखा गया। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी कई युवतियां देह व्यापार में धकेली गईं अब तक की जांच में पुलिस को पांच से छह युवतियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें कथित तौर पर देह व्यापार में धकेला गया। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो-तीन युवतियों ने डर और दबाव के चलते धर्म परिवर्तन भी किया। तीन आरोपी अब भी फरार गिरोह से जुड़े यासिन, बिलाल और संजना उर्फ जन्नत फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मोबाइल कॉल डिटेल्स व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संगठित गिरोह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आने वाले दिनों में जांच के दौरान और भी पीड़ितों व आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।

Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ

Peoples University Bomb Threat

हाइलाइट्स पीपुल्स यूनिवर्सिटी को ई-मेल से बम धमकी पुलिस और बम स्क्वॉड की तलाशी में कुछ नहीं मिला साइबर सेल ने ई-मेल भेजने वाले की जांच शुरू की पहले भी मिल चुकी हैं इसी तरह की फर्जी धमकियां Peoples University Bomb Threat : भोपाल।  भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में सायनाइड पॉइजन से जुड़े विस्फोट की बात कही गई थी। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की गहन तलाशी के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी ई-मेल मिलने के बाद मचा हड़कंप धमकी भरे ई-मेल में दोपहर 12:15 बजे विस्फोट होने का दावा किया गया था और उससे पहले परिसर खाली कराने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने की जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। एहतियातन यूनिवर्सिटी परिसर को खाली कराया गया।निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा सहित पुलिस टीम ने क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग और अन्य परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी साइबर सेल कर रही ई-मेल भेजने वाले की जांच पुलिस ने धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी है। ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मेल भेजने वाले की पहचान कर ली जाएगी। पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां गौरतलब है कि इससे पहले 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को इसी तरह ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी, जो जांच में झूठी निकली थी।इसके अलावा 10 मार्च को भोपाल के दो स्कूलों और एक राष्ट्रीय लैब को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे, हालांकि जांच में वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। Harda Farmers Protest : गेहूं 2700 और मक्का 2400 रुपये क्विंटल खरीदने की मांग, मूंग सिंचाई के लिए पानी देने की अपील पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही ऐसी हरकतों को गंभीर अपराध बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता

holi 2026 bhopal

हाइलाइट्स भोपाल में 1500 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन 2 मार्च की रात शुभ मुहूर्त में होगा दहन पर्यावरण संरक्षण के लिए गोकाष्ठ को प्राथमिकता 4 मार्च को शहर में होली के जुलूस और चल समारोह Holi 2026 Bhopal : भोपाल।  राजधानी भोपाल में होली पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष शहर में 1500 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है। नगर निगम और जिला प्रशासन की निगरानी में सभी वार्डों में व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन मुहूर्त के अनुसार होगा होलिका दहन कई क्षेत्रों में परंपरागत रूप से निर्धारित मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया जाएगा, जबकि प्रमुख स्थलों पर देर रात शुभ समय में अग्नि प्रज्वलन होगा।ज्योतिष मठ संस्थान द्वारा आयोजित वेब संगोष्ठी में देशभर के पंचांगकर्ताओं और ज्योतिषियों ने सर्वसम्मति से 2 मार्च की रात होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी संस्थान के संचालक पंडित विनोद गौतम के अनुसार, 2 मार्च की रात 2 बजे के बाद भद्रा पुच्छकाल समाप्त होने पर होलिका दहन किया जाएगा। 3 मार्च को ग्रहण सूतक, इसलिए नहीं होगा दहन ज्योतिषियों के अनुसार 3 मार्च की रात पूर्णिमा समाप्त होकर प्रतिपदा तिथि लग जाएगी और ग्रहण का सूतक प्रभावी रहेगा। शास्त्रों में ग्रहणकाल की रात को दूषित माना गया है, ऐसे में उस दिन होलिका दहन को अशुभ फलदायी बताया गया है। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी गोकाष्ठ से होगा होलिका दहन इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण और गोवंश संवर्धन को ध्यान में रखते हुए गोकाष्ठ से होलिका दहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। दैनिक भास्कर समूह और गोकाष्ठ संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा शहर में 47 गोकाष्ठ विक्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 4 मार्च को निकलेगा होली चल समारोह होली पर्व के अवसर पर 4 मार्च को शहर के पुराने और नए इलाकों में होली के जुलूस निकाले जाएंगे। दयानंद चौक, जुमेराती, करोद, कोलार, संत नगर और भेल क्षेत्र में रंग-गुलाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति हिंदू उत्सव समिति द्वारा दयानंद चौक से पारंपरिक होली चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें राधा-कृष्ण और भोलेनाथ की आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। सामाजिक समरसता के कार्यक्रम भी कई वार्डों में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समितियों द्वारा सर्वधर्म सहभागिता के साथ होलिका दहन की तैयारी की जा रही है। बीते वर्षों की तरह इस बार भी विभिन्न समुदायों की भागीदारी से सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश दिया जाएगा।

Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मांगे पौधे, विदिशा में होगा भव्य आयोजन

Shivraj Singh Chouhan

हाइलाइट्स 5 मार्च को विदिशा में जन्मदिन मनाएंगे शिवराज सिंह चौहान बाड़ वाले गणेश मंदिर में अखंड रामायण और भंडारा होली मिलन समारोह भी होगा आयोजित समर्थकों से उपहार की जगह पौधा लगाने की अपील Shivraj Singh Chouhan : विदिशा।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को अपना जन्मदिन विदिशा में मनाएंगे। जन्मोत्सव का आयोजन विदिशा जिले के रंगई स्थित बाड़ वाले गणेश मंदिर परिसर में किया जाएगा। Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी होली के साथ मनाया जाएगा जन्मोत्सव इस बार शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन होली के पर्व के आसपास पड़ रहा है। इसी को देखते हुए आयोजन समिति ने होली मिलन समारोह भी रखा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक भी भाग लेंगे। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था समर्थकों से की खास अपील जन्मदिन से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए समर्थकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि उनके जन्मदिन पर शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह या अन्य उपहार न लाए जाएं। उन्होंने आग्रह किया कि यदि कोई उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता है तो एक पौधा लगाए, उसकी फोटो साझा करे या पौधा भेंट करे। Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपने संदेश में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीवन का हर पल उद्देश्यपूर्ण होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण उनका संकल्प है और वे स्वयं रोज पौधरोपण करते हैं। उन्होंने जन्मदिन को सादगी से मनाने और दिखावे से बचने की अपील की है। Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी जन्मदिन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह है। पौधरोपण की अपील के चलते यह आयोजन सिर्फ उत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी देगा।

Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में भीषण आग, 2 घंटे से बुझाने का प्रयास जारी

Pachmarhi Fire News

हाइलाइट्स पचमढ़ी के आर्मी कैंट एरिया में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग MES से जुड़े ठेकेदार का सामान जलकर राख सेना, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मिलकर संभाला मोर्चा कोई जनहानि नहीं, आग के कारणों की जांच जारी Pachmarhi Fire News : पचमढ़ी।  पचमढ़ी के आर्मी कैंट क्षेत्र में सोमवार सुबह एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:45 बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी MES से जुड़े ठेकेदार का गोदाम बना आग की चपेट में जानकारी के अनुसार, कैंट ऑफिस से थाना की ओर जाने वाले मार्ग पर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) यूनिट के पास स्थित पंप हाउस के सामने एक ठेकेदार का लकड़ी और अन्य सामान का गोदाम बना हुआ है। इसी गोदाम में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था फायर ब्रिगेड और सेना ने संभाला मोर्चा आग की सूचना मिलते ही कैंट प्रशासन, सेना के जवान और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) पचमढ़ी की फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन पूरी तरह आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। आग बुझाने के लिए पिपरिया से भी एक अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन बुलाया गया। सेना की ओर से पानी के टैंकरों और बाल्टियों के जरिए लगातार पानी की आपूर्ति की गई। MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति आग फैलने से रोकने JCB से बनाया गया फायर ब्रेक आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से गोदाम के एक हिस्से को तोड़ा गया, ताकि अस्थायी फायर ब्रेक बनाया जा सके। मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल लगातार निगरानी करते रहे। Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी कोई जनहानि नहीं, लाखों का सामान जला पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गोदाम परिसर में मौजूद मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। Bhopal Power Cut : भोपाल में 50 इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची जारी पचमढ़ी में हाल के दिनों में बढ़ी घटनाएं पचमढ़ी में बीते एक महीने के दौरान लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) परिसर में एक वाहन में आगजनी की घटना हुई थी। वहीं 2 फरवरी को आर्मी सेंटर ऑफ एजुकेशन (ACE) परिसर से करीब 500 मीटर दूर होटल सेरेनिटी द विला में गैस सिलेंडर लीक होने से जोरदार ब्लास्ट हुआ था। उस ब्लास्ट में होटल का ग्राउंड फ्लोर क्षतिग्रस्त हो गया था और एक ही परिवार के दो बच्चों समेत पति-पत्नी घायल हुए थे।

Raisen News : रायसेन में एससी-एसटी के नाम पर सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे, कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी

Raisen News

हाइलाइट्स रायसेन तहसील में 200 से ज्यादा ईंट-भट्ठे बिना अनुमति संचालित अवैध खनन से कुम्हार और प्रजापति समाज को नहीं मिल रही मिट्टी नदियों और वन भूमि से मिट्टी निकालने का आरोप SDM ने कार्रवाई का आश्वासन दिया Raisen News : रायसेन।  रायसेन जिला में सैकड़ों अवैध ईंट-भट्ठे खुलेआम संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि अकेले रायसेन तहसील में ही 200 से अधिक ईंट-भट्ठे बिना किसी वैध अनुमति के चल रहे हैं। इन भट्ठों के कारण पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां बनाने वाले कुम्हार और प्रजापति समाज के लोगों को पर्याप्त मिट्टी नहीं मिल पा रही है। Kuno National Park : बोत्स्वाना से आज एमपी के कूनो में पहुंचेंगे 8 चीते, अफ्रीका से तीसरा बड़ा जत्था नदियों और वन भूमि से हो रहा अवैध खनन स्थानीय लोगों के अनुसार ये ईंट-भट्ठे नदियों, तालाबों और छोटे नालों के आसपास की राजस्व और वन भूमि से बेधड़क मिट्टी निकाल रहे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और राजस्व व वन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। आरोप है कि प्रशासन को स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। MP Weather Update : एमपी में होली पर मौसम बिगड़ने के संकेत, आंधी-बारिश की बन सकती है स्थिति समाज के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप नियमों के अनुसार ईंट-भट्ठा संचालन की अनुमति मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और प्रजापति समाज के लोगों को दी जाती है। प्रजापति समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि उनके समाज के नाम का दुरुपयोग कर प्रभावशाली लोग बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार चला रहे हैं। प्रजापति समाज के अध्यक्ष लखन चक्रवर्ती ने बताया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि कुम्हारों को मटके और मूर्तियां बनाने के लिए भी मिट्टी नहीं मिल रही है। इससे उनका पारंपरिक रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। Bhopal Police : भोपाल में जॉन-4 पुलिस का ईरानी डेरे में जनसंवाद, अपराधियों को कड़ी चेतावनी इन इलाकों में बड़ी संख्या में ईंट-भट्ठे रायसेन-भोपाल रोड पर सेहतगंज, नीमखेड़ा, रायसेन बायपास, रीछन नदी किनारे, राम छज्जा के पास और पठारी सहित कई इलाकों में बड़ी संख्या में ईंट-भट्ठे संचालित हो रहे हैं। SDM ने मानी समस्या, कार्रवाई के संकेत इस मामले में रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि जो लोग पारंपरिक रूप से मिट्टी से जुड़ा काम करते हैं, उनका संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने माना कि कुछ लोग इस व्यवस्था की आड़ में बड़े स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। Holi Holiday Mandi : हरदा कृषि मंडी 28 मार्च से 4 मार्च तक बंद, होली और अवकाश के कारण 5 दिन नहीं होगी नीलामी एसडीएम ने कहा कि उच्च स्तर से निर्देश मिलने पर अवैध ईंट-भट्ठों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में बना हुआ है मुद्दा चर्चा में फिलहाल अवैध ईंट-भट्ठों का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पारंपरिक कारीगर और समाज के लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके रोजगार और पर्यावरण दोनों की रक्षा हो सके।