Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Vidisha News: 100 साल की सास को सिर पर उठाकर चलीं 3 बहुएं, अनोखी तस्वीर देख लोगों को आई श्रवण कुमार की याद

Vidisha News: 100 साल की सास को सिर पर उठाकर चलीं 3 बहुएं, अनोखी तस्वीर देख लोगों को आई श्रवण कुमार की याद

Vidisha News: शाहपुर गांव की करीब 100 वर्षीय बनिया बाई की देवपुर धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने की इच्छा थी। ऐसे में तीनों बहुओं ने उन्हें प्लास्टिक के टब में बैठाया और बारी-बारी से सिर पर रखकर करीब 40 किमी की यात्रा पूरी की।

By Pragati Chaurasiya
25 Aug 2026
Vidisha News: 100 साल की सास को सिर पर उठाकर चलीं 3 बहुएं, अनोखी तस्वीर देख लोगों को आई श्रवण कुमार की याद
सास को सिर पर उठाकर 3 बहुएं ने की 40 किमी की यात्रा

Vidisha News: सास-बहू के रिश्ते की जब भी बात होती है, अक्सर तकरार की तस्वीर सामने आती है। कई बार मनमुटाव इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच दूरियां भी पैदा हो जाती हैं। लेकिन सावन के पवित्र महीने में विदिशा जिले से सामने आई एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींच लिया। शमशाबाद तहसील के शाहपुर गांव की रहने वाली करीब 100 वर्षीय बनिया बाई ने देवपुर धाम जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने की इच्छा जताई थी। उम्र अधिक होने के कारण उनके लिए पैदल यात्रा करना आसान नहीं था। इसके बावजूद परिवार ने उनकी इच्छा को पूरा करने का फैसला किया। तीनों बहुओं ने मिलकर ऐसा तरीका निकाला, जिससे बुजुर्ग सास को बिना परेशानी के धाम तक ले जाया जा सके।

टब में सास को बैठाकर शुरू कर दी 40 किमी की यात्रा

जानकारी के अनुसार, तीनों बहुओं ने बनिया बाई को एक प्लास्टिक के टब में बैठाया। यह यात्रा करीब 40 किलोमीटर की थी और परिवार सिरोंज क्षेत्र से देवपुर धाम की ओर रवाना हुआ। रास्ते में जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो वे भी कुछ देर के लिए रुक गए। कई लोगों ने इस भावुक पल को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड किया। बुजुर्ग महिला को इस तरह यात्रा कराते देख लोगों ने बहुओं के प्रयास की सराहना की।

तीनों बहुओं ने बारी-बारी संभाली जिम्मेदारी

बता दें, यात्रा के दौरान तीनों बहुएं लगातार एक-दूसरे का साथ देती रहीं। टब में बैठी सास को बारी-बारी से सिर पर उठाकर वे आगे बढ़ती रहीं। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। बनिया बाई की इच्छा थी कि वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करें। परिवार ने उनकी उम्र और शारीरिक स्थिति को देखते हुए यात्रा का यह तरीका अपनाया, ताकि उनकी धार्मिक इच्छा अधूरी न रह जाए।

बोलीं बनिया बाई- पूरा परिवार साथ है

वहीं यात्रा पूरी होने के बाद बनिया बाई ने परिवार के साथ होने पर खुशी जताई। उनका कहना था कि जिस तरह पूरा परिवार साथ है, उससे उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्होंने चारों धाम की यात्रा कर ली हो। उनकी बात सुनकर आसपास मौजूद लोग भी भावुक हो गए। इस पूरे सफर में परिवार की एकजुटता और बुजुर्ग महिला के प्रति बहुओं का समर्पण लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

श्रवण कुमार की दिलाई याद

गौरतलब है कि भारतीय संस्कृति में श्रवण कुमार का उदाहरण माता-पिता की सेवा और तीर्थ यात्रा कराने के लिए दिया जाता है। विदिशा की इस घटना में तीन बहुओं ने अपनी बुजुर्ग सास की इच्छा पूरी करने के लिए जिस तरह करीब 40 किलोमीटर की यात्रा की, उसके बाद लोग उनके इस प्रयास की तुलना श्रवण कुमार की सेवा भावना से कर रहे हैं। सावन के दौरान सामने आई यह कहानी धार्मिक आस्था के साथ-साथ परिवार के आपसी प्रेम और बुजुर्गों की इच्छाओं को महत्व देने का संदेश भी देती है।

संबंधित खबरें

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm
परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 12:22 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026
देश

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

4 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें