Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›सरकारी दफ्तर में बैठकर सब रजिस्ट्रार का काम कर रहे निजी युवक, सीहोर के उप पंजीयक कार्यालय में नियमों की अनदेखी

सरकारी दफ्तर में बैठकर सब रजिस्ट्रार का काम कर रहे निजी युवक, सीहोर के उप पंजीयक कार्यालय में नियमों की अनदेखी

सीहोर के उप पंजीयक कार्यालय में दो निजी युवकों से रजिस्ट्री दस्तावेजों की जांच, मेकर-चेकर संबंधी कार्य और क्रेता-विक्रेताओं की पहचान प्रक्रिया में जैसे कार्य कराए जा रहें है। जिला पंजीयक प्रेमनंदन सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
23 Oct 2026
सरकारी दफ्तर में बैठकर सब रजिस्ट्रार का काम कर रहे निजी युवक, सीहोर के उप पंजीयक कार्यालय में नियमों की अनदेखी
सीहोर उप पंजीयक कार्यालय

SehoreNews: सरकारी दफ्तरों में अफसरों की मनमानी इस कदर बढ गई है कि वह उनके मनमुताबिक ही काम हो रहा है मानो नियम कायदों की कोई जरूरत ही नहीं हो। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस काम के लिए जिन अधिकारियों को नियुक्त किया है उन्होंने निजी कामगारों का यह काम सौंप दिया है, ताजा मामला सिहोर जिले के उप पंजीयक कार्यालय का है। जहां सब रजिस्ट्रार का काम निजी युवक कार्यालय में बैठककर रहे हैं। जबकि यहा पर जमीन संबंधी गोपनीय दस्तावेज होते हैं। ऐसे में जिम्मेदार अफसरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खडे हो रहे हैं।

रजिस्ट्री प्रक्रिया में निजी युवकों की भूमिका पर सवाल

जानकारी के अनुसार, सीहोर स्थित उप पंजीयक कार्यालय में धर्मेंद्र दांगी और गणेश मीणा नाम के दो निजी युवकों से मेकर-चेकर से संबंधित कार्य कराए जा रहें है। वे कार्यालय के कंप्यूटर पर रजिस्ट्री दस्तावेज खोलकर उनका अवलोकन करते हैं। इसके अलावा, रजिस्ट्री कराने पहुंचने वाले क्रेता-विक्रेताओं के फोटो लेने और आंखों की आइरिस स्कैनिंग की प्रक्रिया में भी भूमिका निभाते है।

सरकारी कार्यों में निजी कर्मचारियों की तैनाती पर सवाल

नियमानुसार, रजिस्ट्री से संबंधित आधिकारिक प्रक्रियाओं का संचालन अधिकृत अधिकारियों और कर्मचारियों के दायित्वों के अनुरूप होना चाहिए। रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन और संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध रहते हैं। ऐसे में यदि निजी व्यक्तियों से संवेदनशील शासकीय कार्य कराए जा रहे हैं, तो उनकी नियुक्ति, कार्यक्षेत्र और अधिकृत अनुमति की जांच आवश्यक है।

जिला पंजीयक ने कही जांच कराने की बात

मामले पर जिला पंजीयक प्रेमनंदन सिंह का कहना है कि निजी व्यक्तियों से शासकीय कार्य कराना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है।

अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि निजी युवकों को उप पंजीयक कार्यालय में किस आधार पर काम करने की अनुमति दी गई, उन्हें रजिस्ट्री से जुड़े संवेदनशील कार्य किसके निर्देश पर सौंपे गए और इस दौरान शासन के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन किया गया या नहीं।

संबंधित खबरें

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 04:47 pm
भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 02:57 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

27 Oct 2026
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, 1 साल की मिलेगी सैलरी

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें