Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Transformer Oil Theft: रायसेन में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते दो युवक पकड़े, 70 लीटर ऑयल और पाइप जब्त

Transformer Oil Theft: रायसेन में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते दो युवक पकड़े, 70 लीटर ऑयल और पाइप जब्त

Transformer Oil Theft: रायसेन के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के पास से करीब 70 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल और तेल निकालने वाला पाइप बरामद हुआ है।

By Archana Yadav
21 Jul 2026
Transformer Oil Theft: रायसेन में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते दो युवक पकड़े, 70 लीटर ऑयल और पाइप जब्त
Transformer Oil Theft

Transformer Oil Theft: रायसेन। रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बागासपुर गांव में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दो युवकों को कथित तौर पर ट्रांसफार्मर से तेल निकालते हुए पकड़ लिया और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से करीब 70 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल और तेल निकालने में इस्तेमाल किया गया पाइप बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली गुल होने पर ग्रामीणों को हुआ शक

पुलिस के अनुसार, सेमरी खुर्द निवासी फैजान खां ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक बिजली चली गई। इसके बाद फैजान अपने साथियों के साथ ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा। वहां उन्हें दो युवक कुप्पियां लेकर आते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने दोनों को रोककर पूछताछ की। कुप्पियों की जांच करने पर उनमें ट्रांसफार्मर का तेल मिला।

70 लीटर तेल और पाइप मिला

पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान योगेश अहिरवार निवासी सिलारी और अभिषेक अहिरवार निवासी घाट पिपलिया के रूप में बताई। उनके पास से एक पाइप भी मिला, जिससे ट्रांसफार्मर से तेल निकालने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर सुल्तानपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने करीब 70 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 9 हजार रुपए बताई गई है।

अन्य घटनाओं में भी शामिल होने की जांच

सुल्तानपुर थाना प्रभारी मयूरी गौर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों आरोपी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी की अन्य घटनाओं में भी शामिल तो नहीं रहे हैं। इसके अलावा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित खबरें

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm
परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 12:22 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026
देश

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

4 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें