Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Raisen Breaking News: रायसेन में बारिश से धंसी पुलिया, सागर-भोपाल हाईवे पर लंबा जाम; एम्बुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंसे

Raisen Breaking News: रायसेन में बारिश से धंसी पुलिया, सागर-भोपाल हाईवे पर लंबा जाम; एम्बुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंसे

Raisen Breaking News: रायसेन में तेज बारिश के बाद सागर-भोपाल हाईवे पर लड़ईया नाला पुल के पास सड़क का हिस्सा धंस गया। भराव बहने से लगे जाम में एम्बुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंस गए।

By Archana Yadav
21 Jul 2026
Raisen Breaking News: रायसेन में बारिश से धंसी पुलिया, सागर-भोपाल हाईवे पर लंबा जाम; एम्बुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंसे
Raisen Breaking News

Raisen Breaking News: रायसेन। रायसेन जिले में रातभर हुई तेज बारिश के बाद सागर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बिगड़ चुकी है। इंदिरा नगर स्थित लड़ईया नाला पुल के पास पुलिया के दोनों ओर का भराव बारिश में बह जाने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। मंगलवार सुबह से ही हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी है।

इसके साथ ही जाम में बसों और ट्रकों के साथ कई निजी वाहन और एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रुकने के कारण यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी जाम में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

बारिश में बह गया मिट्टी का भराव

मिली जानकारी से मालूम हुआ कि, पुल का निर्माण पूरा हो चुका था, लेकिन दोनों ओर मजबूत भराव और मोरम की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। जिस पर रातभर हुई तेज बारिश के कारण मिट्टी बह गई। इससे सड़क की पिचिंग उखड़ गई और पुलिया के पास सड़क का हिस्सा धंस गया।

सड़क धंसने के कारण लगे जाम में एम्बुलेंस समेत जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस गए। इससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई। वहीं, जाम में फंसे यात्रियों को गर्मी, भूख और प्यास के बीच घंटों इंतजार करना पड़ा।

निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

इस पर स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रायसेन-राहतगढ़ मार्ग का निर्माण लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है और सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अगर पुलिया के दोनों तरफ तकनीकी मानकों के अनुसार मजबूत बेस और मोरम से भराव किया जाता तो बारिश में सड़क धंसने की स्थिति नहीं बनती।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm
परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 12:22 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026
देश

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

4 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें