Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प का फूटा गुस्सा, नॉर्वे को गाली दी; बोले- वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहता
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›बारूद भरते समय गज कुंडी में धमाका, दो किशोर झुलसे; अस्पताल में इलाज जारी

बारूद भरते समय गज कुंडी में धमाका, दो किशोर झुलसे; अस्पताल में इलाज जारी

रायसेन जिले के सालेरा गांव में गज कुंडी में बारूद भरते समय विस्फोट हो गया। हादसे में 13 वर्षीय यश और 17 वर्षीय अमित गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को रायसेन जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
17 Oct 2026
बारूद भरते समय गज कुंडी में धमाका, दो किशोर झुलसे; अस्पताल में इलाज जारी
गज कुंडी में विस्फोट से 13 और 17 साल के दो किशोर झुलस गए।

Raisen Blast News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सालेरा गांव में शनिवार को गज कुंडी में बारूद भरने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में 13 और 17 साल के दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। प्रतिबंध के बावजूद इस तरह की खतरनाक वस्तुओं का इस्तेमाल बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।

बारूद भरते समय हुआ अचानक विस्फोट

जानकारी के अनुसार, सालेरा गांव में यश (13), पिता प्रदीप, और अमित (17), पिता बद्री प्रसाद, गज कुंडी में बारूद भर रहे थे। इसी दौरान उसमें अचानक विस्फोट हो गया। धमाके के बाद दोनों किशोर आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद परिवार के लोग उन्हें लेकर रायसेन जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों का बर्न वार्ड में उपचार जारी है।

क्या होती है गज कुंडी?

बता दें, गज कुंडी लोहे की छड़नुमा वस्तु होती है, जिसमें बारूद भरकर तेज आवाज पैदा की जाती है। दीपावली के आसपास इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता हैं। बारूद से जुड़ी ऐसी वस्तुओं में विस्फोट का खतरा रहता है, खासकर जब इन्हें बच्चे संभालते हैं।

प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल चिंता का विषय

हालांकि, गज कुंडी पर प्रतिबंध होने के बावजूद इसका इस्तेमाल किए जाने से हादसों का खतरा बना रहता है। यह घटना बताती है कि बारूद से जुड़ी वस्तुओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखना और प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करना कितना जरूरी है। फिलहाल दोनों किशोर अस्पताल में भर्ती हैं।

संबंधित खबरें

खड़गे के बयान पर BJP का प्रदर्शन, भोपाल में रामेश्वर शर्मा बोले- कांग्रेस लोकतंत्र नहीं, लट्ठ तंत्र में भरोसा करती है

खड़गे के बयान पर BJP का प्रदर्शन, भोपाल में रामेश्वर शर्मा बोले- कांग्रेस लोकतंत्र नहीं, लट्ठ तंत्र में भरोसा करती है

मध्यप्रदेश
26 Oct 2026, 05:41 pm
 गायत्री धाम में योग करने पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- मन में सद्भावना बनाए रखें

गायत्री धाम में योग करने पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- मन में सद्भावना बनाए रखें

मध्यप्रदेश
26 Oct 2026, 05:27 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प का फूटा गुस्सा, नॉर्वे को गाली दी; बोले- वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहता

26 Oct 2026
मध्यप्रदेश

खड़गे के बयान पर BJP का प्रदर्शन, भोपाल में रामेश्वर शर्मा बोले- कांग्रेस लोकतंत्र नहीं, लट्ठ तंत्र में भरोसा करती है

26 Oct 2026
मध्यप्रदेश

गायत्री धाम में योग करने पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- मन में सद्भावना बनाए रखें

26 Oct 2026
भोपाल

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मक्का में फंसे MP के 300 जायरीन, कांग्रेस नेता ने मंत्री कृष्णा गौर से मांगी वापसी की मदद

26 Oct 2026
भोपाल

खड़गे के बयान पर BJP ने जताई नाराजगी, भोपाल की कोर कमेटी बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले

26 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें