Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Raisen District Hospital: रायसेन जिला अस्पताल से 'गायब' हुए नए शव वाहन, कंपनी ने पुराने वाहन किए तैनात

Raisen District Hospital: रायसेन जिला अस्पताल से 'गायब' हुए नए शव वाहन, कंपनी ने पुराने वाहन किए तैनात

Raisen District Hospital: रायसेन जिला अस्पताल को पिछले साल मिले दो नए निशुल्क शव वाहनों को कुछ महीनों बाद कंपनी ने वापस ले लिया। उनकी जगह पुराने वाहन तैनात किए गए हैं। इनमें से एक वाहन खराब पड़ा है, जबकि दूसरे में भी हाल ही में तकनीकी खराबी आई थी।

By Archana Yadav
20 Jul 2026
Raisen District Hospital: रायसेन जिला अस्पताल से 'गायब' हुए नए शव वाहन, कंपनी ने पुराने वाहन किए तैनात
Raisen District Hospital

Raisen District Hospital: रायसेन। रायसेन जिला अस्पताल में शव परिवहन की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल को करीब एक साल पहले मिले दो नए निशुल्क शव वाहनों को कुछ ही महीनों बाद कंपनी ने वापस ले लिया। इसके बाद उनकी जगह पुराने वाहन तैनात कर दिए गए। अब मौजूदा स्थिति यह है कि दोनों पुराने वाहनों में से एक खराब पड़ा है, जबकि दूसरे वाहन में भी हाल ही में तकनीकी खराबी सामने आ चुकी है। ऐसे में जिले के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से शवों को अस्पताल या उनके घर तक पहुंचाने की निशुल्क सेवा प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

एक साल पहले मिले थे दो नए शव वाहन

बताय जा रहा है कि, 31 जुलाई 2025 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री और सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिला अस्पताल परिसर में दो नए शव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उस समय कहा गया था कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू की गई इस निशुल्क सेवा का लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध कराने और शवों को सम्मानजनक तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की बात कही गई थी।

कुछ महीनों बाद बदल दिए गए नए वाहन

जानकारी के तहत, नए शव वाहन मिलने के कुछ समय बाद कंपनी ने दोनों वाहनों को वापस ले लिया और उनकी जगह पुराने वाहन उपलब्ध करा दिए। अब इन्हीं वाहनों के जरिए जिले के ग्रामीण और दूर-दराज इलाकों में शव परिवहन की सेवा दी जा रही है।

अभी के समय पर इनमें से एक वाहन खराब हालत में खड़ा है। वहीं, कुछ दिन पहले दूसरे वाहन में भी तकनीकी खराबी आने की जानकारी सामने आई थी। ऐसे में जरूरत के समय शव वाहन उपलब्ध कराने को लेकर परेशानी की स्थिति बन सकती है।

108 एंबुलेंस और शव वाहन सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. एमडी भारती ने बताया कि जिस समय नए वाहनों को बदला गया था, उस समय वे नोडल अधिकारी नहीं थे। अब उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी मिली है और मामला उनके संज्ञान में आया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रोजेक्ट हेड से भी चर्चा की गई है। उनके अनुसार, जिला अस्पताल को मिले नए शव वाहन पूरी तरह नई और बेहतर स्थिति में थे, लेकिन बाद में उन्हें बदल दिया गया। फिलहाल एक वाहन खराब है, जबकि दूसरे वाहन में भी हाल ही में तकनीकी समस्या सामने आई थी।

निशुल्क सेवा के संचालन पर उठ रहे सवाल

शव वाहन सेवा का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बिना किसी शुल्क के शव को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करना है। ऐसे में नए वाहनों की जगह पुराने वाहन लगाए जाने और उनमें से एक के खराब होने से सेवा की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन और संबंधित कंपनी खराब वाहन को कब तक दुरुस्त कराते हैं और नए वाहनों को वापस सेवा में लाने को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

संबंधित खबरें

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm
परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 12:22 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026
देश

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

4 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें