Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Sanchi Railway Station Inauguration: PM मोदी आज करेंगे सांची रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण, ₹15.32 करोड़ से हुआ आधुनिक कायाकल्प

Sanchi Railway Station Inauguration: PM मोदी आज करेंगे सांची रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण, ₹15.32 करोड़ से हुआ आधुनिक कायाकल्प

Sanchi Railway Station Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 15.32 करोड़ रुपये से पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशन का डिजाइन सांची स्तूप की वास्तुकला से प्रेरित है।

By Archana Yadav
17 Jul 2026
Sanchi Railway Station Inauguration: PM मोदी आज करेंगे सांची रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण, ₹15.32 करोड़ से हुआ आधुनिक कायाकल्प
Sanchi Railway Station

Sanchi Railway Station Inauguration: रायसेन। विश्व धरोहर सांची आज एक और बड़ी सौगात पाने जा रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस सांची रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। करीब 15.32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्टेशन को सांची स्तूप की ऐतिहासिक पहचान और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम बनाया गया है, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

विश्व प्रसिद्ध सांची रेलवे स्टेशन अब नए और आधुनिक स्वरूप में यात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 15.32 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ सांची रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण करेंगे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल रहेंगे मुख्य अतिथि

लोकार्पण समारोह दोपहर 2 बजे स्टेशन परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण और स्टेशन के पुनर्विकास पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 3:40 बजे वर्चुअल माध्यम से स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

सांची स्तूप की झलक दिखाता है स्टेशन

पुनर्विकसित स्टेशन का डिजाइन विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप की बौद्ध वास्तुकला से प्रेरित है। भवन को आधुनिक रूप देने के साथ इसकी सांस्कृतिक पहचान भी बरकरार रखी गई है, ताकि यहां आने वाले पर्यटक सांची की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ाव महसूस कर सकें।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

स्टेशन पर आधुनिक प्रतीक्षालय, नए प्लेटफॉर्म शेड, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, कोच पोजिशन डिस्प्ले बोर्ड, अत्याधुनिक पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, पार्किंग और ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और टैक्टाइल पाथ की व्यवस्था भी की गई है।

प्रशासन का मानना है कि स्टेशन के आधुनिकीकरण से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और बौद्ध श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। इससे स्थानीय होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और छोटे कारोबारियों को भी फायदा होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

लोकार्पण से पहले रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 04:47 pm
भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 02:57 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

27 Oct 2026
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, 1 साल की मिलेगी सैलरी

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें