Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Narmadapuram Crime News: नर्मदापुरम में युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा, शराब ठेकेदार के गुर्गों पर अपहरण का आरोप

Narmadapuram Crime News: नर्मदापुरम में युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा, शराब ठेकेदार के गुर्गों पर अपहरण का आरोप

Narmadapuram Crime News: नर्मदापुरम के सोहागपुर में शराब खरीदकर लौट रहे 22 वर्षीय युवक को कथित तौर पर रास्ते में रोककर जबरन गाड़ी में बैठाया गया और करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार से जुड़े सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।

By Archana Yadav
20 Jul 2026
Narmadapuram Crime News: नर्मदापुरम में युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा, शराब ठेकेदार के गुर्गों पर अपहरण का आरोप
Narmadapuram Crime News

Narmadapuram Crime News: नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में शराब ठेकेदार से जुड़े लोगों पर 22 वर्षीय युवक को रास्ते में रोककर अगवा करने और करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगा है। युवक का आरोप है कि वह दूसरी दुकान से शराब खरीदकर लौट रहा था, तभी उसे रोककर जबरन गाड़ी में बैठाया गया।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

शोभापुर से शराब लेकर लौट रहा था युवक

पुलिस के अनुसार घटना 18 जुलाई की देर रात की है। पिपरिया के शोभापुर हनुमान मढ़िया क्षेत्र का रहने वाला 22 वर्षीय राजा विष्णु कहार अपने परिचितों के लिए शराब लेने शोभापुर गया था। वह चार बोतल शराब खरीदकर पिपरिया लौट रहा था। और आरोप है कि हनुमान मढ़िया के पास शराब ठेकेदार से जुड़े कर्मचारियों ने उसकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद उसे जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर कुछ दूर ले जाया गया।

तीन घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

राजा विष्णु कहार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद रात करीब 11 बजे उसे पिपरिया थाने ले जाया गया।

युवक का आरोप है कि उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कराने का दबाव भी बनाया गया। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों पर ही केस दर्ज किया।

पांच आरोपी हिरासत में, दो की तलाश

सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि युवक के अपहरण और मारपीट की शिकायत के आधार पर शराब ठेकेदार अटल राय से जुड़े सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी के मुताबिक आबकारी नियमों के तहत निजी उपयोग के लिए चार बोतल शराब खरीदकर ले जाना वैध है। ऐसे में युवक के पास चार बोतल शराब होने के कारण उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई का आधार नहीं था।

शराब की कीमतों को लेकर भी उठे सवाल

इस मामले के बीच क्षेत्र में शराब की कीमतों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहां के निवासी लोगों का दावा है कि पिपरिया और बनखेड़ी क्षेत्र में शराब एमआरपी से अधिक कीमत पर बिकती है, जबकि शोभापुर में शराब अपेक्षाकृत कम दाम पर मिलने की बात कही जा रही है। लोगों के अनुसार, दोनों क्षेत्रों में शराब की कीमतों में 200 से 300 रुपए तक का अंतर है। इसी वजह से कई लोग दूसरी जगह से शराब खरीदने जाते हैं।

शराब ठेकेदार ने आरोपों से किया इनकार

शराब ठेकेदार और भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अटल राय ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि युवक के साथ मारपीट और अपहरण करने वाले लोग उनके कर्मचारी नहीं हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm
परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 12:22 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026
देश

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

4 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें