Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Illegal Sand Mining: नर्मदापुरम में NGT की रोक के बावजूद रेत खनन का आरोप, नर्मदा किनारे मिला रेत का स्टॉक

Illegal Sand Mining: नर्मदापुरम में NGT की रोक के बावजूद रेत खनन का आरोप, नर्मदा किनारे मिला रेत का स्टॉक

Illegal Sand Mining: नर्मदापुरम में NGT की रोक के बावजूद नर्मदा नदी से रेत खनन की शिकायत सामने आई है। बुदनी रोड स्थित नर्मदा ब्रिज के पास नदी किनारे रेत का स्टॉक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहियों के निशान मिले हैं।

By Archana Yadav
3 Aug 2026
Illegal Sand Mining: नर्मदापुरम में NGT की रोक के बावजूद रेत खनन का आरोप, नर्मदा किनारे मिला रेत का स्टॉक
Illegal Sand Mining

Illegal Sand Mining: नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में मानसून के दौरान नर्मदा नदी से रेत खनन पर रोक के बावजूद अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। बुदनी रोड पर नर्मदा ब्रिज के पास नदी किनारे बड़ी मात्रा में रेत का स्टॉक दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां से दिन और रात में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए रेत निकाली जा रही है।

नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद नर्मदा ब्रिज के आसपास रेत खनन किए जाने की बात सामने आई है। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहियों के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।

हाईवे किनारे जमा है रेत

नर्मदापुरम-भोपाल हाईवे के किनारे कई जगह रेत के बड़े ढेर लगाए गए हैं। कुछ जगहों पर रेत सड़क तक फैल गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर रेत फैलने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर सड़क पर बिखरी रेत के कारण वाहन असंतुलित होने की आशंका रहती है।

नदी किनारे भी मिला रेत का स्टॉक

नर्मदा ब्रिज के पास नदी किनारे बड़ी मात्रा में रेत जमा दिखाई दे रही है। इसके अलावा नदी तक जाने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहियों के निशान भी मिले हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार रेत निकालने के कारण यहां अवैध स्टॉक तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि जिम्मेदार विभागों की निगरानी के बावजूद यह गतिविधि जारी है।

मानसून में रेत खनन पर रोक

NGT के निर्देशों के तहत मानसून के दौरान नदियों से रेत खनन पर रोक रहती है। आम तौर पर यह प्रतिबंध 30 जून से 30 सितंबर तक लागू रहता है। इसका उद्देश्य बारिश के मौसम में नदी के प्राकृतिक बहाव और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इसके बावजूद नर्मदा नदी से रेत निकाले जाने की शिकायत सामने आई है।

SDM ने जांच के लिए टीम भेजने की बात कही

इस मामले में SDM देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नर्मदा नदी से रेत निकालना नियमों के खिलाफ है और NGT की रोक लागू है। उन्होंने मामले की जांच के लिए टीम भेजने की बात कही है।

जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने भी कहा कि नदियों से सीधे रेत निकालने पर रोक है। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब जांच टीम की कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नदी से कितनी मात्रा में रेत निकाली गई और मौके पर जमा स्टॉक किसका है।

संबंधित खबरें

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 04:47 pm
भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 02:57 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

27 Oct 2026
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, 1 साल की मिलेगी सैलरी

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें