Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›MP Police Success Story: कॉन्स्टेबल वर्षा पटेल ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

MP Police Success Story: कॉन्स्टेबल वर्षा पटेल ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

MP Police Success Story: मध्य प्रदेश पुलिस की कॉन्स्टेबल वर्षा पटेल ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ठंड के बीच 21 अगस्त 2026 को शिखर पर पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की।

By Pragati Chaurasiya
25 Aug 2026
MP Police Success Story: कॉन्स्टेबल वर्षा पटेल ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा
वर्षा पटेल ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

MP Police Success Story: मध्य प्रदेश पुलिस की कॉन्स्टेबल वर्षा पटेल ने अपनी मेहनत और हौसले से एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जबलपुर में पदस्थ वर्षा ने 21 अगस्त 2026 को यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर पहुंचकर भारत का तिरंगा और मध्यप्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया। माउंट एल्ब्रुस अभियान उनके लिए आसान नहीं था। अभियान के दौरान मौसम लगातार बदलता रहा। तेज हवाओं और बेहद कम तापमान के बीच पर्वतारोहण करना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन वर्षा ने मुश्किल परिस्थितियों में भी अपना आत्मविश्वास बनाए रखा।

सुबह 9:07 बजे शिखर पर पहुंचीं वर्षा

जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त की सुबह करीब 9 बजकर 7 मिनट पर वर्षा पटेल माउंट एल्ब्रुस के शिखर पर पहुंचीं। वहां उन्होंने तिरंगा फहराया और मध्यप्रदेश पुलिस का ध्वज भी लहराया। इस उपलब्धि के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को महिला शक्ति, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का शानदार उदाहरण माना जा रहा है।

11 अगस्त से शुरू हुआ था अभियान

बता दें, वर्षा ने 11 अगस्त 2026 से माउंट एल्ब्रुस अभियान की शुरुआत की थी। अभियान के दौरान उन्हें तेज हवाओं, अत्यधिक ठंड और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 20 और 21 अगस्त को मौसम में सुधार के बाद शिखर की ओर बढ़ने का अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान वर्षा पटेल ने कठिन रास्ते और मौसम की चुनौतियों को पार करते हुए शिखर पर तिरंगा फहराया।

खेलों से भी रहा है गहरा जुड़ाव

सूत्रों के अनुसार, वर्षा पटेल को बचपन से ही खेलकूद और पर्वतारोहण में रुचि रही है। वह राष्ट्रीय स्तर की बेसबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं और कई पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं। साथ ही पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी वर्षा पहले अपनी पहचान बना चुकी हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट कोज़ियास्को पर तिरंगा फहराया था। इस उपलब्धि के साथ वर्षा मध्यप्रदेश पुलिस की पहली महिला आरक्षक बनी थीं, जिन्होंने वहां भारत का झंडा फहराया।

DGP ने दी बधाई

वर्षा पटेल की सफलता पर मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि माउंट एल्ब्रुस जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी पर कठिन परिस्थितियों के बीच तिरंगा फहराना पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है। वर्षा की उपलब्धि न सिर्फ मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का विषय है, बल्कि प्रदेश की बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। वर्दी की जिम्मेदारी निभाने के साथ पर्वतारोहण में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर उन्होंने साहस और संकल्प की मिसाल पेश की है।

संबंधित खबरें

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm
परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 12:22 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026
देश

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

4 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें