MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; यहां देखें पूरी लिस्ट
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आठ IPS अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को DGP का PSO और नारकोटिक्स का अतिरिक्त प्रभार मिला है। विनीत कपूर को साइबर व सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है। तीन AIG अधिकारियों की पोस्टिंग में भी बदलाव हुआ है।न

MP Police Department Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। आठ आईपीएस अधिकारियों के कामकाज और विभागों में फेरबदल करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। डीआईजी स्तर के पांच और एआईजी स्तर के तीन अधिकारियों के कार्य आवंटन में बदलाव किया गया है।
यहां देखें लिस्ट

पांच DIG अधिकारियों के विभाग बदले
बता दें, पुलिस मुख्यालय के आदेश में डीआईजी स्तर के अन्य अधिकारियों के प्रभार भी बदले गए हैं। इसके तहत 2009 बैच के डीआईजी संतोष सिंह गौर को अजाक विभाग से हटाकर पीटीआरआई भेजा गया है। वहीं, पीटीआरआई में तैनात डीआईजी तुषार कांत विद्यार्थी को अब विसबल मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीआईजी रघुवंश कुमार सिंह को कल्याण एवं लेखा विभाग का प्रभार सौंपा गया है। इस बदलाव के साथ विभागों के बीच जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।
तीन AIG अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग
डीआईजी के साथ सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के तीन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है।
- साई कृष्ण थोटा: पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर AIG साइबर नियुक्त किए गए।
- पुनीत गहलोद: AIG प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- शशांक: 2019 बैच के अधिकारी को विशेष शाखा में AIG (G) के पद पर तैनात किया गया।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
पुलिस मुख्यालय, भोपाल ने अधिकारियों के नए कार्य आवंटन का आदेश जारी कर दिया है। सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस फेरबदल के तहत कुल आठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
