Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Bhopal News: घर में खुला था OYO होटल, नोटिस के बाद भी नहीं माना मालिक; नगर निगम ने की ये कार्रवाई

Bhopal News: घर में खुला था OYO होटल, नोटिस के बाद भी नहीं माना मालिक; नगर निगम ने की ये कार्रवाई

Bhopal News: गौतम नगर में नगर निगम ने आवासीय भवन में चल रहे OYO होटल को सील कर दिया। भवन मालिक को व्यावसायिक गतिविधि बंद करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन संचालन जारी था।

By Pragati Chaurasiya
26 Aug 2026
Bhopal News: घर में खुला था OYO होटल, नोटिस के बाद भी नहीं माना मालिक; नगर निगम ने की ये कार्रवाई
भोपाल में OYO होटल सील

Bhopal News: रहवासी क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ भोपाल नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को वार्ड-58 के गौतम नगर में आवासीय भवन के भीतर संचालित एक OYO होटल को निगम की टीम ने सील कर दिया। भवन मालिक को पहले ही व्यावसायिक गतिविधि बंद करने का नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद होटल का संचालन जारी रहा।

नोटिस के बाद भी चलता रहा होटल

नगर निगम के अनुसार, भवन स्वामी शुभेंदु उपाध्याय द्वारा रहवासी क्षेत्र में आवश्यक अनुमति के बिना व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी। भवन में OYO होटल चलने की जानकारी सामने आने के बाद निगम ने नियमों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। निगम ने पहले अधिभोग में अतिक्रमण से संबंधित सूचना पत्र जारी किया था। इसके बाद 24 अगस्त को मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 303 के तहत अंतिम नोटिस जारी किया गया।

अंतिम नोटिस में भवन स्वामी को व्यावसायिक गतिविधि बंद करने और भवन को उसके स्वीकृत मूल स्वरूप में लाने के निर्देश दिए गए थे। निगम का कहना है कि तय समय में निर्देशों का पालन नहीं किया गया और व्यावसायिक संचालन जारी रहा। इसके बाद नगर निगम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर होटल को सील करने की कार्रवाई की।

तीन शाखाओं की संयुक्त कार्रवाई

बता दें, कार्रवाई के दौरान नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा, राजस्व शाखा और अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गोविंदपुरा पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। निगम की टीम ने कार्रवाई पूरी करते हुए भवन में संचालित होटल पर तालाबंदी कर दी।

रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती

मामले को लेकर नगर निगम ने साफ किया है कि आवासीय क्षेत्रों में बिना वैध अनुमति या स्वीकृत भू-उपयोग के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निगम ऐसे मामलों में पहले नोटिस और सुधार का अवसर देता है, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही नगर निगम ने कहा कि रहवासी इलाकों में नियमों को दरकिनार कर कारोबार चलाने और नोटिस के बाद भी गतिविधियां जारी रखने वाले भवन मालिकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को शहर में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग पर निगरानी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm
परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 12:22 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026
देश

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

4 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें