Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Betul Suicide News: बैतूल में रेलवे ट्रैक पर मिला 22 साल के युवक का शव, मरने से पहले सोशल मीडिया पर की पोस्ट

Betul Suicide News: बैतूल में रेलवे ट्रैक पर मिला 22 साल के युवक का शव, मरने से पहले सोशल मीडिया पर की पोस्ट

Betul Suicide News: बैतूल में कोसमी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। घटना से पहले उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए पोस्ट सामने आए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

By Archana Yadav
20 Jul 2026
Betul Suicide News: बैतूल में रेलवे ट्रैक पर मिला 22 साल के युवक का शव, मरने से पहले सोशल मीडिया पर की पोस्ट
Betul Suicide News

Betul Suicide News: बैतूल। बैतूल में सोमवार सुबह कोसमी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टिकारी क्षेत्र निवासी अनंत बोरखड़े के रूप में हुई है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

घटना के बाद युवक के सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए कुछ पोस्ट भी सामने आए हैं। पुलिस इन पोस्ट की जांच कर रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले अनंत ने सोशल मीडिया पर कुछ विदाई जैसे संदेश पोस्ट किए थे। इन पोस्ट के आधार पर पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने ये पोस्ट किस परिस्थिति में किए थे।

पढ़ाई के साथ काम करता था युवक

परिजनों के अनुसार, अनंत दो भाइयों में छोटा था और जीएच कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ वह टाइल्स लगाने और मैकेनिक का काम भी करता था। उसके पिता निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं, जबकि बड़ा भाई बार्बर का काम करता है।

परिजनों ने बताया कि अनंत को शराब की आदत थी, लेकिन उन्होंने किसी आर्थिक या मानसिक परेशानी की जानकारी से इनकार किया है। अब पुलिस युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अनंत की बाइक भी रेलवे ट्रैक के पास मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

मध्यप्रदेश
11 Sept 2026, 07:19 pm
शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026, 01:37 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP में 20 साल बाद फिर लौट रहीं सरकारी बसें: 25 सितंबर से 'सुगम परिवहन सेवा' शुरू करेंगे CM मोहन

11 Sept 2026
मध्यप्रदेश

शिक्षक भर्ती पर MP में गरमाई सियासत! 59 हजार प्रमोशन और बैकलॉग के फेर में फंसी सरकार

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें