Balaram Krishi Mahotsav : बलराम कृषि महोत्सव में CM मोहन यादव का किसानों को बड़ा संदेश, खेती में नई तकनीक अपनाने की अपील
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए मूंग खरीदी, बोनस, सिंचाई, आधुनिक खेती और कृषि योजनाओं पर बड़ी घोषणाएं कीं।
बैतूल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये कहा कि खेती में नई नई तकनीकें अपनाना किसानों की आमदनी बढ़ाने का सबसे असरदार रास्ता है… वगैरह वगैरह। उन्होंने फिर से किसानों से अपील की, कि वो नई कृषि पद्धतियां अपनाएं और सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा लें। मुख्यमंत्री ने सोमवार को बैतूल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को, मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए संबोधित किया। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आत्म निर्भर,और समृद्ध बनाने की दिशा में लगातार कुछ न कुछ लागू करती जा रही है।
मध्य प्रदेश ने बागवानी उत्पादन में बनाया एक नया रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश बागवानी उत्पादन के क्षेत्र में लगातार नये कीर्तिमान रच रहा है। और ये भी कहा कि शानदार प्रदर्शन की वजह से राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने बैतूल की उपजाऊ भूमि, प्राकृतिक संसाधन ,और किसानों की मेहनत की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने ये जिक्र किया कि जिले ने मक्का उत्पादन में प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में अलग ही पहचान बना ली है।
फिर बोले कि बैतूल के किसान गेहूं, धान, मक्का और श्रीअन्न जैसी फसलों में बेहतर उत्पादन करके प्रदेश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में अहम योगदान दे रहे हैं।
किसानों के लिए सरकार की कुछ बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को राहत देने के नाम पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि मूंग उपार्जन की पात्रता सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। इसके अलावा स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त, और मूंग खरीदी की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई है।
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को, तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। साथ ही ये बयान दिया कि इस साल सरकार ने बोनस के साथ गेहूं की रिकॉर्ड स्तर पर खरीदी की है। वहीं धान उत्पादकों को 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त सहायता दी जा रही है, और कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल बोनस।
सिंचाई परियोजनाओं से मिलेगा किसानों को लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैतूल सहित पूरे इलाके में सिंचाई सुविधाएं और जल संरक्षण को मजबूत करने के लिए सरकार खास कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के साथ तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना को लेकर समझौता हो गया है। इस परियोजना से बैतूल, बुरहानपुर और खंडवा जिलों में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, और भूजल संरक्षण भी मजबूत होगा।
फूड प्रोसेसिंग और कृषि निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि खेत से बाजार तक पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। इसमें फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन, वेयरहाउसिंग, पैकेजिंग और कृषि निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई रौनक भी आएगी।