Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मनोरंजन›अमिताभ-दिलजीत को धमकी भरा ई-मेल, ‘जलसा’ को उड़ाने की चेतावनी से मचा हड़कंप

अमिताभ-दिलजीत को धमकी भरा ई-मेल, ‘जलसा’ को उड़ाने की चेतावनी से मचा हड़कंप

मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ और गायक दिलजीत दोसांझ को धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। संदेश में संभावित हमले की तारीखों का जिक्र है। इसी बीच दादर के चार स्कूलों को भी धमकी मिली। पुलिस और साइबर सेल सभी मामलों की जांच कर रहे हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
23 Oct 2026
अमिताभ-दिलजीत को धमकी भरा ई-मेल, ‘जलसा’ को उड़ाने की चेतावनी से मचा हड़कंप
अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को धमकी भरा ई-मेल मिला।

Amitabh-Diljit Threat Email Case: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को धमकी भरे ई-मेल आए है। यह संदेश मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को भेजा गया था। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने और दिलजीत दोसांझ पर आत्मघाती हमले की धमकी दी गई।

ई-मेल में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच संभावित हमले की बात कही गई। साथ ही, 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की धमकी का उल्लेख किया गया। संदेश में ऐतिहासिक घटनाओं और राजनीतिक नारों का भी जिक्र था।

मेयर कार्यालय में तलाशी

बता दें, धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय पहुंचीं। मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यालयों सहित विभिन्न कक्षों की तलाशी ली गई। पुलिस और साइबर सेल ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटे हैं।

दिलजीत को धमकी देने के पीछे बताई गई

जानकारी के अनुसार, ई-मेल में कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जाएगा। संदेश में 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिख-विरोधी दंगों का भी उल्लेख किया गया।

ई-मेल में दिलजीत को मारने की बताई वजह
ई-मेल में दिलजीत को मारने की बताई वजह

हालांकि, ई-मेल में लिखे गए दावों और धमकी के पीछे की मंशा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदेश किसने भेजा और क्या इसका किसी अन्य घटना से संबंध है।

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के पांच दिन बाद धमकी

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना भी चर्चा में है। 18 अक्टूबर को जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने के बाद लौटते समय उनकी कार पर गोलियां चलाई गई थीं।

इस घटना में टाइगर श्रॉफ को चोट नहीं आई थी, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था । मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिले धमकी भरे ई-मेल का इस फायरिंग की घटना से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मुंबई के चार स्कूलों को भी मिले धमकी भरे ई-मेल

इसी के साथ ही मुंबई में सुरक्षा एजेंसियों की चिंता उस समय और बढ़ गई, जब दादर इलाके के करीब चार प्रमुख स्कूलों को भी धमकी भरे ई-मेल मिले। संदेश मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, धमकी भरे संदेशों के कारण स्कूल परिसरों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल रहा।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

वहीं, अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोसांझ और मुंबई के स्कूलों को मिली धमकियों के मामलों में पुलिस ई-मेल की जांच कर रही है। ई-मेल की सत्यता, इसे भेजने वाले व्यक्ति और धमकी की गंभीरता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

 जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इन संदेशों के पीछे कौन है और क्या सभी मामलों का आपस में कोई संबंध है। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं।

संबंधित खबरें

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

मनोरंजन
27 Oct 2026, 05:47 pm
विवादों में रामायण का ‘मंगल रंग’ गाना, संगीत से लेकर विवाह की रस्म तक पर उठे सवाल; जानिए क्यों छिड़ी बहस?

विवादों में रामायण का ‘मंगल रंग’ गाना, संगीत से लेकर विवाह की रस्म तक पर उठे सवाल; जानिए क्यों छिड़ी बहस?

मनोरंजन
26 Oct 2026, 12:55 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘कातिल नहीं, आशिक हूं…’ शाहरुख का रोमांटिक-अग्रेसिव लुक वायरल, जानिए कब रिलीज होगी ‘किंग’?

27 Oct 2026
विदेश

ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुप्पी के बदले वीजा और पढ़ाई में की मदद

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP Cabinet Meeting: सिंचाई के लिए 3,378 करोड़, स्वास्थ्य पर 1,743 करोड़ रुपये मंजूर

27 Oct 2026
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, 1 साल की मिलेगी सैलरी

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें