हाइलाइट्स
- विदिशा कलेक्ट्रेट के बाहर परिवार का धरना
- जमीन कब्जे और मारपीट के लगाए आरोप
- अधिकारियों से मुलाकात न होने पर सड़क पर बैठे
- प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
Vidisha collector protest : विदिशा। विदिशा जिले के शमशाबाद तहसील के ग्राम रगरू के एक परिवार ने जमीन कब्जे और मारपीट के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। सोमवार को यह परिवार अधिकारियों से मुलाकात न होने पर देर रात तक सड़क पर बैठा रहा।
अधिकारियों से नहीं हो सकी मुलाकात
रगरू गांव निवासी लालाराम जाटव अपने परिवार के साथ कलेक्टर और एसपी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय समय समाप्त होने के कारण वे उनसे नहीं मिल सके। इसके बाद परिवार के महिला, पुरुष और बच्चे कलेक्ट्रेट के सामने ही धरने पर बैठ गए।
जमीन कब्जे और मारपीट के आरोप
परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनकी पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में उन्होंने पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया।
Raisen latest news : रायसेन के दीवानगंज में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
प्रशासन मौके पर पहुंचा
मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। वहीं, एसपी के निर्देश पर सीएसपी अतुल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार से चर्चा की।
प्रशासन ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शमशाबाद एसडीएम और टीआई द्वारा भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद करीब चार घंटे तक चला धरना समाप्त हुआ और परिवार वापस लौट गया।