हाइलाइट्स
- दीवानगंज में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
- इटावा निवासी रवि के रूप में हुई पहचान
- ग्वालियर से वारंगल जा रहा था युवक
- पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की
Raisen latest news : रायसेन। रायसेन जिले के दीवानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 9 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
दस्तावेजों से हुई पहचान
मृतक की पहचान इटावा (उत्तर प्रदेश) निवासी रवि पिता वासुदेव सिंह के रूप में की गई है। युवक के पास मिले बैग में रखे दस्तावेजों और मोबाइल फोन के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी।
ग्वालियर से वारंगल जा रहा था युवक
प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक ग्वालियर से वारंगल की यात्रा कर रहा था। इसी दौरान वह चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतक के परिजनों से संपर्क जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दीवानगंज अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना देने की कोशिश की जा रही है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।