Latest

Bhopal teacher protest : भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा आंदोलन, पदवृद्धि की मांग पर अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन

Bhopal teacher protest

हाइलाइट्स

  • भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा प्रदर्शन
  • वर्ग-2 और वर्ग-3 पद बढ़ाने की मांग
  • प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा पद खाली
  • हजारों स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी

 

Bhopal teacher protest : भोपाल।   राजधानी भोपाल में आज शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा आंदोलन देखने को मिल रहा है। वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थी अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर रहे हैं।

Bhopal power cut today : भोपाल में बिजली कटौती जारी, मेंटेनेंस कार्य के चलते 40 इलाकों में 4 से 6 घंटे बाधित रहेगी सप्लाई

प्रदेशभर से पहुंचे अभ्यर्थी

इस प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से चयनित शिक्षक अभ्यर्थी भोपाल पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हो पाई है।

पहले भी कर चुके हैं कई प्रदर्शन

अभ्यर्थी इससे पहले भी तीन बार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर अब चौथी बार बड़े स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है।

MP Cabinet Decision: मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, विकास, तकनीक और कर्मचारियों को राहत पर जोर

खाली पदों पर भर्ती की मांग

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि प्रदेश में खाली पड़े करीब एक लाख पदों पर जल्द भर्ती की जाए। लगभग 50 हजार चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

शिक्षकों की भारी कमी

मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 2 लाख 89 हजार पद स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में करीब 1 लाख 74 हजार 419 शिक्षक कार्यरत हैं। यानी लगभग 1 लाख 15 हजार 678 पद अभी भी खाली हैं।

Bhopal protest news : भोपाल में गौकशी का मामला, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ट्रैफिक प्रभावित

स्कूलों में शिक्षकों की स्थिति चिंताजनक

प्रदेश के 1,968 स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है। वहीं करीब 46 हजार स्कूलों में सिर्फ दो शिक्षक ही पदस्थ हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *